फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार के मंत्री का पलटवार : राम सूरत राय बोले-लालू यादव जेल में हैं तो क्या तेजस्वी इस्तीफा देंगे?

Sat, 13 Mar 2021 05:02 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
बिहार के मंत्री राम सूरत राय - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार के मंत्री राम सूरत राय के भाई के स्कूल से अवैध शराब बरामद होने को लेकर शनिवार को राज्य विधानसभा में भारी हंगामा हुआ। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मंत्री राय का इस्तीफा मांगा। इस पर मंत्री राय ने उन पर पलटवार करते हुए कहा कि तेजस्वी के पिता लालू यादव जेल में बंद हैं तो क्या वह इस्तीफा देंगे?

विज्ञापन


बिहार विधानसभा में उस वक्त हंगामे व तकरार की स्थिति बन गई, जब तेजस्वी यादव ने राज्यमंत्री राय के भाई के मुजफ्पफरपुर स्थित स्कूल में इस सप्ताह के आरंभ में अवैध शराब बरामद होने को लेकर राम सूरत राय के इस्तीफे की मांग की। इस पर सत्ता पक्ष व विपक्ष के सदस्य जमकर हंगामा करने लगे। राय भाजपा नेता होने के साथ ही राज्य के राजस्व व भू-सुधार विभाग के मंत्री हैं। 

बता दें नीतीश कुमार सरकार ने बिहार में 2016 में शराबबंदी लागू कर दी है, लेकिन इसके बावजूद राज्य में चोरी छिपे शराब की बिक्री होती है। 


मंत्री बोले-भाई के स्कूल में शराब मिली तो मैं कहा दोषी हूं
इसी बीच मंत्री राय ने कहा कि यदि मेरा भाई इस मामले में दोषी हो तो उस पर कार्रवाई की जाए। जांच में वह दोषी निकले तो उसे जेल भेज दिया जाए, इसमें मुझे कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन इसमें मेरी कहां गलती है? 
विज्ञापन


पिता जेल में हैं तो तेजस्वी देंगे इस्तीफा?
मंत्री राय ने मीडिया से चर्चा में तेजस्वी को उनकी ही मांग के आधार पर घेरते हुए कहा कि मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि उनके पिता जेल में हैं तो क्या वह इस्तीफा देंगे? इसी तरह यदि तेजस्वी यादव के खिलाफ केस दर्ज हो तो क्या तेज प्रताप यादव त्यागपत्र देंगे? 

तेजस्वी ने राजभवन तक निकाला विरोध मार्च
राजद विधायकों ने शनिवार को बिहार में पाबंदी के बावजूद शराब बिक्री को लेकर विधानसभा के अंदर और बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। एक स्कूल में शराब मिलने के मामले में मंत्री राम सूरत राय की बर्खास्तगी की मांग पर राजद नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन के नेताओं ने राजभवन तक मार्च भी किया।

राज्यपाल फागू चौहान से मिलने के बाद तेजस्वी ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष द्वारा उन्हें सदन में दो मिनट बोलने का समय मिला था लेकिन उपमुख्यमंत्री ने स्पीकर के सामने इस मामले में हस्तक्षेप किया। उपमुख्यमंत्री का पद कोई सांविधानिक पद नहीं है जबकि नेता विरोधी दल का पद सांविधानिक है। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश बेबस हैं, बेचारे हैं, लाचार हैं, इसलिए राज्यपाल से मिलकर इस निकम्मी सरकार और मंत्री की बर्खास्तगी की मांग की।

राजभवन के पास राजेंद्र प्रसाद की मूर्ति के नीचे मंत्री राम सूरत राय की बर्खास्तगी को लेकर पूरा विपक्ष धरने पर बैठ गया। इससे पूर्व स्कूल में शराब का मामला सदन में भी उठा। तेजस्वी ने कहा कि सीएम नीतीश और उनके भाजपाई शराब माफिया मंत्री बोचहा शराब तस्करी कांड के विषय में शुरू से ही बस झूठ ही बोलते आ रहे हैं, पूरे राज्य को गुमराह कर रहे हैं। असली दोषी मंत्री राम सूरत राय और उनका परिवार है पर संचालक को फंसाया जा रहा है, उनके परिवार को जान गंवाने का डर दिखाकर धमकाया जा रहा है।

मंत्री के भाई के खिलाफ तमाम सुबूतों के बावजूद पुलिस ने न उन्हें गिरफ्तार किया और न जमीन जब्त की। शराबबंदी कानून में यह नियम है कि जहां से शराब की बरामदगी होगी उस जमीन को जब्त कर वहां थाना खोला जाएगा लेकिन मंत्री के मामले में ऐसा नहीं हो रहा। मंत्री के दबाव में पुलिस ने सूचना देने वाले अमरेंद्र कुशवाहा को ही शराब कारोबारी करार देकर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें