फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: अब पटना एयरपोर्ट पर शुरू हुई फास्टैग आधारित पार्किंग; जानें, हवाई यात्रियों को क्या-क्या सहूलियत होगी

Tue, 22 Aug 2023 02:46 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Jaiprakash Narayan International Airport: हवाई यात्री अब जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पार्किंग के भुगतान के लिए अपनी कार पर लगे फास्टैग का उपयोग कर सकेंगे। यह सुविधा एक मोबाइल टेलीकॉम कंपनी अपनी पेमेंट्स बैंक के जरिए मुहैया करवा रही है।
विज्ञापन
पटना एयरपोर्ट पर शुरू हुई फास्टैग आधारित पार्किंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने पटना के जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फास्टैग-आधारित पार्किंग भुगतान की सुविधा शुरू की है। इससे यात्रियों को अपनी गाड़ी पार्क करने में काफी सहूलियत होगी। दरअसल, फास्टैग आधारित पार्किंग एयरपोर्ट से निकलने पर स्वचालित नकद रहित भुगतान की सुविधा प्रदान करती है। इससे एयरपोर्ट के पार्किंग क्षेत्रों के भीतर वाहनों की निर्बाध और कुशल आवाजाही सुनिश्चित होती है। पार्किंग शुल्क वाहन पर लगे वैध फास्टैग से काट लिया जाता है। इससे एयरपोर्ट पर बढ़ती भीड़ पर भी नियंत्रण करने में मदद मिलती है।

विज्ञापन


एयरटेल पेमेंट्स बैंक देश भर में फास्टैग आधारित पार्किंग भुगतान की सुविधा प्रदान करने के लिए कई भागीदारों के साथ काम कर रहा है। यह सुविधा वाराणसी, भुवनेश्वर और औरंगाबाद के हवाई अड्डों पर पहले से ही उपलब्ध है।

फास्टैग पार्किंग शुरू होने से कई झंझटों से मिलेगी मुक्ति
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर गणेश अनंतनारायणन ने बताया कि ग्राहकों की सुविधा हमारे लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। फास्टैग-आधारित पार्किंग भुगतान की सुविधा प्रदान करके, हमारा लक्ष्य एयरपोर्ट्स पर व्यस्त पार्किंग स्थलों में अधिक समय लगने से होने वाली कठिनाइयों को कम करना है। अंततः जिससे हमारे ग्राहकों के लिए पूरी यात्रा का अनुभव बेहतर होगा।
विज्ञापन


ऐसे खरीद सकते हैं फास्टैग
एयरटेल पेमेंट्स बैंक देश में फास्टैग के टॉप फाइव प्रोवाइडर्स में से एक है। बैंक के डिजिटल-फर्स्ट के दृष्टिकोण ने फास्टैग सेगमेंट में अग्रणी बने रहने में मदद की है। ग्राहक एयरटेल थैंक्स ऐप के बैंकिंग सेक्शन से कुछ ही क्लिक में आसानी से फास्टैग खरीद सकते हैं।

विज्ञापन

उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला

CM नीतीश ने पटना एयरपोर्ट पर नवनिर्मित सिविल विमानन निदेशालय भवन का किया उद्घाटन; तेजस्वी भी नजर आए

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पटना हवाई अड्डा के नवनिर्मित सिविल विमानन निदेशालय भवन का फीता काटकर और शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित सिविल विमानन निदेशालय भवन का निरीक्षण किया। नवनिर्मित भवन के मीटिंग हॉल में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक की। फिर वहां की व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पटना हवाई अड्डे पर चल रहे निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का भी जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव सह मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, अपर पुलिस महानिदेशक, विशेष शाखा सुनील कुमार, पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के निदेशक अंचल प्रकाश, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के जेनरल मैनेजर केएस विजयन सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के बाद पटना हवाई अड्डे से निकलकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों से बातचीत कर कहा कि राज्य सरकार का जो क्षेत्र है वहां पर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। एक हिस्से का काम हो गया है और एक हिस्से का कार्य प्रगति पर है, उसका हम जायजा लेने आए हैं। बहुत पहले ही हमने इस सड़क का चौड़ीकरण करवाया, ताकि पटना एयरपोर्ट तक लोगों का आवागमन आसान हो सके। यह क्षेत्र बहुत ही ऐतिहासिक है, इसलिए यहां ज्यादा कुछ छेड़छाड़ कर निर्माण कार्य नहीं कर सकते हैं और वृक्षों को काटना भी ठीक नहीं है। बगल से भी हम लोग रास्ता बनवा रहे हैं ताकि पटना हवाई अड्डा तक पहुंचने में किसी को कोई दिक्कत नहीं हो। जब बिहटा एयरपोर्ट बन जाएगा तो फिर कोई दिक्कत नहीं होगी। दोनों एयरपोर्ट तक लोगों को आने-जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी ।

पत्रकार की हत्या और सूखे की स्थिति पर यह कहा
अररिया में पत्रकार की हत्या से संबंधित प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत दुःख की बात है। मुझे इसकी जानकारी मिली तो मैंने तुरंत अधिकारियों को कहा कि घटना के संबंध में पता करें। यहां आने से पहले मैंने ये खबर देखी है। कैसे एक पत्रकार की इस तरह हत्या हो जाती है, अधिकारी इसको देख रहे हैं। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

वर्षा नहीं होने से सूखे की स्थिति बनने से संबंधित प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम इसे देख रहे हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। जहां धान की रोपनी कम हुई है, उस पर भी हम लोगों की नजर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें