फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : मौलाना चतुर्वेदी की गिरफ्तारी पर भड़के अख्तरुल ईमान, UP STF की कार्रवाई को बताया अवैध

Thu, 02 Apr 2026 07:32 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : मौलाना अब्दुल्ला सालिम चतुर्वेदी की गिरफ्तारी पर एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने कड़ी आपत्ति जाहिर की है। उन्होंने इसे कानून का उल्लंघन बताते हुए इस मामले में बिहार सरकार को हस्तक्षेप करने की अपील की है।
विज्ञापन
एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स के द्वारा अररिया जिले से मौलाना अब्दुल्ला सालिम चतुर्वेदी की गिरफ्तारी पर एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान जमकर बरसे। उन्होंने इस तरह से की गई गिरफ्तारी पर कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने कहा कि यह कानून का उल्लंघन है। इस मामले में बिहार सरकार को हस्तक्षेप करना चाहिए।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Bhumi: बिहार में हड़ताली अफसरों की काट निकल गई; विजय सिन्हा के आदेश पर जिलों में मिलने लगने लगी ड्यूटी

क्या है मामला 
मौलाना अब्दुल्ला सालिम चतुर्वेदी अररिया के जोकीहाट के रहने वाले हैं। यूपी एसटीएफ की टीम ने अचानक हिउनको गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई लगभग दो साल पुराने एक वीडियो के मामले में की गई है। अख्तरुल ईमान ने इस संबंध में आरोप लगाते हुए कहा है कि जिस वीडियो को आधार बनाकर गिरफ्तारी की गई है, वह जानबूझकर छेड़छाड़ किया गया है। उन्होंने कहा कि इसमें नियमों की अनदेखी की गई है। उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस ने मौलाना को बिहार से ले जाते समय स्थानीय अदालत से ट्रांजिट रिमांड  भी नहीं लिया, जो अंतरराज्यीय गिरफ्तारी के लिए अनिवार्य कानूनी प्रक्रिया है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि यूपी एसटीएफ ने बिहार पुलिस और स्थानीय प्रशासन को भी इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी के बारे में अंधेरे में रखा।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: मौत से जंग लड़ रहे नेशनल खिलाड़ी से मिलने पहुंचीं मंत्री श्रेयसी सिंह, अपराधियों ने मारी थी गोली
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार सरकार से की अपील 
अख्तरुल ईमान ने इस संबंध में कहा कि इस गिरफ्तारी से सीमांचल समेत बिहार के कई इलाकों में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि मौलाना चतुर्वेदी की पहचान एक विद्वान के रूप में है, और उनके समर्थकों का मानना है कि यह कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि एक सम्मानित स्कॉलर को बिना ट्रांजिट रिमांड के दूसरे राज्य की पुलिस द्वारा उठा ले जाना न्याय व्यवस्था का मज़ाक है। यह सीधे तौर पर मानवाधिकारों का उल्लंघन और बिहार के क्षेत्राधिकार में हस्तक्षेप है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार सरकार से इस मामले में तुरंत संज्ञान लेने की अपील की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें