फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : हो जाएं सचेत, प्रेशर हॉर्न बजाया तो खैर नहीं; सरकारी काम में निजी गाड़ियों के नहीं होंगे अवैध इस्तेमाल

Thu, 12 Feb 2026 09:21 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : सड़कों पर प्रेशर हॉर्न बजाने वाले होशियार हो जाएं। साथ ही वैसे लोग भी जो सरकारी काम में निजी वाहनों के अवैध इस्तेमाल करते हैं। सरकार अब इसको लेकर सख्त है।
विज्ञापन
बिहार विधान सभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाड़ियों के नंबर प्लेट पर, पद, जाति या कोई चित्र बनवाकर जो गाड़ियां सडकों पर चलेंगी या फिर सड़कों पर प्रेशर हॉर्न बजाएंगी, तो उन गाड़ी मालिकों की खैर नहीं। परिवहन विभाग ऐसे लोगों के खिलाफ कस के कार्रवाई करेगी। ऐसे वाहन चालक या वाहन मालिकों को मोटा जुर्माना लग सकता है। आज इस बात की चर्चा विधान परिषद में हुई। विभाग ने स्पष्ट किया है कि वाहनों पर काली फिल्म, अवैध लाल-नीली बत्ती और भ्रामक नंबर प्लेट मिलने पर न केवल जुर्माना वसूला जाएगा, बल्कि सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन

‎यह खबर भी पढ़ें-Bihar: अपराध के आंकड़ों ने विधान परिषद् में सुशासन की पोल; सरकार ने बताया- क्यों बढ़े आंकड़े?

निजी गाड़ियों पर अवैध नीली-लाल बत्ती व हूटर के प्रयोग पर उठा सवाल 
राजद बिहार में सरकारी कामकाज के लिए निजी वाहनों के अवैध इस्तेमाल और उन पर धड़ल्ले से नीली-लाल बत्ती व हूटर के प्रयोग का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। पश्चिम चंपारण से राजद के एमएलसी सौरभ कुमार ने आज परिवहन मंत्री श्रवण कुमार पर हमला करते हुए बिहार सरकार को घेरने की कोशिश की। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकारी अधिकारी नियमों को ताक पर रखकर सफेद नंबर प्लेट वाली निजी गाड़ियों का उपयोग कर रहे हैं, जो सीधे तौर पर मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन है।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : सदन में नहीं आने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने तेजस्वी पर कसा तंज, कहा- उनकी रुचि खत्म हो गई है
विज्ञापन


नियमों की अनदेखी पर उठाए सवाल
एमएलसी सौरभ कुमार ने सदन में पूछा कि क्या यह सच नहीं है कि बिहार के विभिन्न विभागों में सरकारी गाड़ी उपलब्ध न होने पर व्यावसायिक वाहन किराए पर लेकर उसपर हूटर लगाकर चलाए जा रहे हैं? उन्होंने कहा कि नियमतः आधिकारिक कार्यों के लिए पीले नंबर प्लेट वाले व्यावसायिक वाहनों का ही उपयोग किया जाना चाहिए, लेकिन राज्य में धड़ल्ले से निजी यानी सफेद नंबर प्लेट लगे वाहनों का उपयोग नियमित रूप से किए जा रहे हैं।

अवैध बोर्ड और हूटर लगाने पर उठाया सवाल 
सौरभ कुमार ने कहा कि निजी वाहनों पर न केवल बिहार सरकार या संबंधित विभाग के पद नाम का बोर्ड लगाया जा रहा है, बल्कि उन पर अवैध रूप से हूटर और फ्लैश लाइट का भी प्रयोग हो रहा है, जो कि न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि माननीय न्यायालय के उन निर्देशों की भी अवहेलना है जिसमें निजी वाहनों पर हूटर या  पद, जाति या कोई चित्र बनवाकर लगाकर चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें