फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EO विमल हत्याकांड में नया मोड़! आरोपी ड्राइवर की पत्नी बोली- पति को फंसाया गया, SIT करेगी पूरे मामले की जांच

Mon, 03 Aug 2026 09:55 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Bihar News: डेहरी के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। मुख्य आरोपी चालक मिथिलेश कुमार की पत्नी ने पति को साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया है और निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, पुलिस ने मामले की गहन जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है।
 
विज्ञापन
आरोपी की पत्नी आरती देवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेहरी के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या मामले में मुख्य आरोपी मिथिलेश कुमार के कबूलनामे के बाद भी पूरा मामला लगातार उलझता जा रहा है। दरअसल, हत्याकांड के मुख्य आरोपी और दिवंगत ईओ विमल कुमार के चालक मिथिलेश कुमार की पत्नी ने भी अब पूरे मामले को साजिश बताया है। हालांकि आरोपी की पत्नी आरती देवी ने इस साजिश के पीछे किसी पर शक होने से इनकार किया है, लेकिन उनके बयान सामने आने के बाद मामले में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। गौरतलब है कि इससे पहले दिवंगत ईओ की पत्नी बबीता कुमारी भी हत्या के पीछे स्थानीय विधायक पर साजिश रचने का आरोप लगा चुकी हैं।

विज्ञापन


'मेरे पति को जानबूझकर फंसाया गया'
मुख्य आरोपी मिथिलेश कुमार की पत्नी आरती देवी का कहना है कि उनके पति को एक सोची-समझी साजिश के तहत जानबूझकर फंसाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनके पति ने कभी भी नौकरी में अत्यधिक दबाव या अपने अधिकारी के साथ किसी विवाद का जिक्र घर पर नहीं किया था। इसके विपरीत, वे हमेशा अपने ईओ साहब के स्वभाव की तारीफ करते थे और दोनों के बीच अच्छे संबंध थे। आरती देवी का दावा है कि पुलिस के दबाव में उनके पति से हत्या कबूल करवाई गई है, जबकि इस घटना के पीछे किसी और का हाथ हो सकता है। हालांकि उन्होंने किसी व्यक्ति विशेष पर संदेह जताने से इनकार किया है।

मुख्यमंत्री से उच्च स्तरीय जांच की मांग
आरती देवी ने मुख्यमंत्री से पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और उनके परिवार को न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि उनके पति परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य हैं और उनकी गिरफ्तारी के बाद परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहा है। मिथिलेश कुमार डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कौवाखोंच गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पीके की जीत पर सियासी प्रतिक्रियाओं की बौछार, BJP ने मानी हार तो विपक्ष ने बताया बदलाव का संकेत
विज्ञापन


हाई प्रोफाइल केस की जांच के लिए SIT गठित
बिहार सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी की हत्या और लगातार सामने आ रहे आरोप-प्रत्यारोप को देखते हुए मगध रेंज के आईजी विकास वैभव ने मामले की जांच के लिए बड़ा कदम उठाया है। आईजी ने बताया कि औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया है। टीम को भौतिक, वैज्ञानिक, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर हर पहलू की निष्पक्ष एवं गहन जांच करने का निर्देश दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की तह तक पहुंचने के लिए सभी बिंदुओं पर गंभीरता से अनुसंधान जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें