फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: जहरीले पौधे का बीज खाने से 8 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, सभी खतरे से बाहर; सदर अस्पताल में इलाज जारी

Wed, 04 Feb 2026 08:34 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर

सार

कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के मधुरना गांव में खेल के दौरान जहरीले पौधे का बीज खाने से आठ बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां समय पर उपचार से उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
सभी को इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरना गांव में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। गांव में खेल रहे आठ बच्चों ने गलती से जहरीले पौधे (डीजल पौधा) का बीज खा लिया, जिसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। बच्चों को उल्टियां होने लगीं और हालत खराब होने पर परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए चैनपुर पीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी बच्चों को बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

भभुआ सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. त्रिभुवन ने बताया कि बच्चों ने जहरीले पौधे का बीज खा लिया था, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ी। समय पर अस्पताल पहुंचने और इलाज मिलने के कारण सभी बच्चे अब खतरे से बाहर हैं। फिलहाल सभी का इलाज सदर अस्पताल में जारी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Degree College : बिहार में कहां-कहां खुलेंगे डिग्री कॉलेज, देख लें अपने इलाके की सूची; इसी साल से पढ़ाई होगी

अफरा-तफरी का माहौल

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, सभी बच्चे एक साथ खेल रहे थे, इसी दौरान उन्होंने अनजाने में पौधे का बीज खा लिया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक, प्रभावित बच्चों में खुशी कुमारी, लाडो कुमारी, ट्विंकल कुमारी, अरुण कुमार, अभिषेक कुमार, कृष कुमार और आशीर्वाद कुमार शामिल हैं। सभी बच्चे चैनपुर थाना क्षेत्र के मधुरना गांव के निवासी हैं। अस्पताल प्रशासन बच्चों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें