फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: 60 साल का दूल्हा व 30 साल की दुल्हन, 23 दिन बाद पत्नी को लेने पहुंचा पहला पति; आखिर किसके साथ गई महिला?

Mon, 06 Jul 2026 02:09 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना के बाढ़ स्थित एनटीपीसी थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय महिला के 60 वर्षीय व्यक्ति के साथ नोटरी विवाह का मामला सामने आया है। जब 23 दिन बाद पहला पति परिजनों के साथ पहुंचा तो हंगामा हो गया। पुलिस पूछताछ के बाद महिला पहले पति के साथ घर लौट गई। मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले जाकर पूछताछ की - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत एनटीपीसी थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में सोमवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक व्यक्ति अपनी पत्नी को वापस लेने के लिए परिजनों के साथ दूसरे व्यक्ति के किराए के मकान पर पहुंच गया। पहले पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी को 60 वर्षीय व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और जबरन शादी कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले जाकर पूछताछ की। मामला 30 वर्षीय महिला गूंजा देवी और 60 वर्षीय लखी तांती से जुड़ा है। दोनों ने नोटरी के जरिए विवाह से संबंधित दस्तावेज तैयार किए थे। महिला के पहले पति धनंजय ने इस विवाह पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


23 दिन से थी लापता, पति ने लगाए गंभीर आरोप
धनंजय के अनुसार, उसकी पत्नी 12 जून को अपनी बेटी के साथ बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद उसे जानकारी मिली कि लखी तांती उसे अपने साथ लेकर दरियापुर में किराए के मकान में रह रहा है। इसके बाद वह परिजनों के साथ वहां पहुंचा। धनंजय का आरोप है कि लखी तांती पहले भी उसकी पत्नी को अपने साथ ले गया था, लेकिन उस समय समझाइश के बाद वह वापस घर लौट आई थी।

घर के बाहर हुआ हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
जब धनंजय और उसके परिजन मकान पहुंचे तो काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला गया। इसके बाद मौके पर हंगामा शुरू हो गया। सूचना मिलने पर एनटीपीसी थाना पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराकर थाने ले गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar: घरेलू विवाद में पति बना हैवान! हंसिया से पत्नी की गर्दन काटकर हत्या; दो बच्चों को छोड़ फरार हुआ आरोपी
विज्ञापन


पुलिस बोली- महिला अपनी मर्जी से गई थी
एनटीपीसी थाना प्रभारी डी.के. प्रजापति ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि महिला अपनी इच्छा से दूसरे व्यक्ति के साथ गई थी और दोनों ने नोटरी के माध्यम से विवाह संबंधी दस्तावेज तैयार किए थे। हालांकि, बाद में महिला ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए पहले पति के साथ घर लौटने की इच्छा जताई। इसके बाद दोनों पक्षों की सहमति से मामला शांत कराया गया। पुलिस के अनुसार, दूसरे व्यक्ति लखी तांती ने भी पूछताछ में कहा कि वह महिला के कहने पर उसके साथ आया था। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से नई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें