फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पहले पूछा कहा जा रहे हो उसके बाद कर दिया हमला, हथियार के बल पर युवक से 40 हजार रुपये की लूट

Thu, 20 Nov 2025 09:06 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

Bihar News: पवन का कहना है कि वह 40 हजार रुपये लेकर कतीरा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में जमा करने जा रहा था, इसके बाद उसे कॉलेज में परीक्षा देने जाना था।
 
विज्ञापन
हथियार के बल पर युवक से 40 हजार की लूट - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत केजी रोड मोहल्ले में गुरुवार को एक युवक से हथियार के बल पर 40 हजार रुपये की लूट की घटना सामने आई है। अपराधियों ने न सिर्फ युवक को रोका, बल्कि उसकी बेरहमी से पिटाई कर नकदी लूट ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घायल युवक की पहचान केजी रोड निवासी सुबोध सिंह के पुत्र पवन कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पवन का कहना है कि वह 40 हजार रुपये लेकर कतीरा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में जमा करने जा रहा था, इसके बाद उसे कॉलेज में परीक्षा देने जाना था। जैसे ही वह मोहल्ले से निकल रहा था, उसी घर के ऊपरी तल्ले पर किराए से रहने वाला युवक कुणाल उसके पास बाइक से आया और पूछा कि वह कहां जा रहा है। पवन के पैसे जमा करने की बात बताते ही वह कुछ देर बाद छह -सात साथियों के साथ लौटा और उस पर हमला कर दिया।

पढ़ें: शपथ लेने के बाद सीएम नीतीश ने PM मोदी का जताया आभार, कहा- सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेगी
विज्ञापन
विज्ञापन


पवन ने बताया कि अपराधियों ने पहले उसे जमकर पिटाई की और हथियार के बल पर जमकर पीटा, फिर उसके पास रखे 40 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज कराया गया है। वहीं वारदात के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित ने मुख्य आरोप कुणाल और उसके साथियों पर लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें