फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मासूम के सिर से उठा मां का साया, तड़के गिरी आकाशीय बिजली; मां की मौत व बच्चा घायल

Mon, 29 Jun 2026 11:16 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना जिले के बख्तियारपुर के घांघ गांव में सोमवार तड़के आकाशीय बिजली गिरने से 25 वर्षीय रानी देवी की मौत हो गई, जबकि उनका एक बच्चा घायल हो गया। परिजनों ने डायल-112 से समय पर मदद नहीं मिलने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
बिजली गिरने से हुई महिला की मौत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के घांघ गांव में सोमवार तड़के आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका एक बच्चा घायल हो गया। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन


गर्मी के कारण छत पर सो रहे थे घर के सदस्य
मृतका की पहचान 25 वर्षीय रानी देवी के रूप में हुई है। उनके पति बिकु कुमार ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण परिवार के सभी सदस्य रविवार रात घर की छत पर सो रहे थे। सोमवार तड़के करीब 3:45 बजे अचानक मौसम बदल गया। आसमान में काले बादल छा गए और तेज गर्जना के साथ बिजली चमकने लगी।

छत से नीचे उतरते वक्त गिरी बिजली
खराब मौसम को देखते हुए परिवार के लोग छत से नीचे उतरने लगे। इसी दौरान रानी देवी अपने बच्चों के साथ नीचे आने के लिए खड़ी हुई थीं कि अचानक आकाशीय बिजली उनके ऊपर गिर गई। बिजली की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं, जबकि उनका एक बच्चा भी घायल हो गया।
विज्ञापन


डायल-112 से नहीं मिली कोई मदद
परिजनों का आरोप है कि घटना के तुरंत बाद कई बार डायल-112 पर कॉल कर मदद मांगी गई, लेकिन समय पर कोई सहायता नहीं मिली। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से रानी देवी को अथमलगोला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बजाय उन्हें तत्काल बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घायल बच्चे का इलाज जारी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar: बिहार में कानून व्यवस्था तार-तार, डबल मर्डर के गवाह की सरेआम गोली मारकर हत्या; छपरा में भारी बवाल

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें