फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: दुर्गा पूजा घूमने निकला 18 साल का युवक, बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर कर दी हत्या; इलाके में सनसनी

Sat, 17 Oct 2026 04:15 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

भोजपुर के पवना गांव में शुक्रवार रात दुर्गा पूजा घूमने आए 18 वर्षीय शांतनु कुमार की बाइक सवार तीन हथियारबंद बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घायल युवक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस जांच में जुटी है।

 

विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के भोजपुर जिले में अपराधियों ने दुर्गा पूजा घूमने आए 18 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार रात पवना थाना क्षेत्र के पवना गांव की है। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल, आरा ले जाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

मृतक की पहचान अजीमाबाद थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी कुंदन सिंह के 18 वर्षीय पुत्र शांतनु कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शांतनु शुक्रवार को दुर्गा पूजा घूमने के लिए पवना गांव स्थित अपनी मौसी माला देवी के घर आया था। शुक्रवार रात वह अपने मौसेरे भाई साहिल कुमार और अन्य लड़कों के साथ दुर्गा पूजा का मेला घूमने जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार तीन हथियारबंद बदमाशों ने उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


पढ़ें: 'नीतीश का साथ देने के लिए हत्या करना गलत था', अनंत सिंह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

पीछे से बाइक पर आए तीन बदमाशों ने मारी गोली
मृतक के मौसेरे भाई साहिल कुमार ने बताया कि शांतनु दशहरा घूमने के लिए पवना गांव आया था। शुक्रवार रात मूर्ति देखने के बाद वे लोग लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से एक बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश आए और शांतनु को गोली मारकर फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल शांतनु को इलाज के लिए सदर अस्पताल, आरा ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
घटना के संबंध में पवना थाना की महिला दरोगा मंजू देवी ने बताया कि पुलिस गश्त के बाद लौट गई थी। इसके बाद गोली लगने की सूचना मिली तो पुलिस दोबारा घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने बताया कि युवक को गोली क्यों मारी गई, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें