नेताओं के आगे परोसी जाती थी लड़कियां : पप्पू
आसरा गृह की दो लड़कियों की मौत के मामले मे जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक सह सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने अब तक का सबसे बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने हाजीपुर के एक होटल के बारे में बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बिना नाम लिये दो टूक कहा कि हाजीपुर के एक होटल में लड़कियों को नेताओं के सामने परोसा जाता है। उस समय लड़कियों को मुंह पर रूमाल बांध दिया जाता है। वे यहीं पर नहीं रुके।
उन्होंने कहा कि होटल के नीचे एसडीओ की गाड़ी लगी रहती है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच कराकर सरकार इस पर अविलंब कार्रवाई करे। उन्होंने मुजफ्फरपुर के सभी होटलों के सीसीटीवी और रजिस्टर की भी जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि 26 अगस्त से जाप पार्टी की ओर से बिहार में पदयात्रा निकाली जायेगी। यह पदयात्रा 12 दिनों तक चलेगी। इसकी शुरुआत मधुबनी से होगी।
पेज थ्री की पार्टियों की जान थी मनीषा
पटना के आसरा शेल्टर होम की संचालिका और कोषाध्यक्ष मनीषा दयाल का सियासी गलियारे ही नहीं प्रशासनिक महकमे में भी अंदर तक पहुंच थी। मनीषा पटना की हाई प्रोफाइल पार्टियों की जान रही है और उन पार्टियों में जानेवाले लोगों के लिए वो एक नामचीन चेहरा है। मनीषा की तसवीरें बिहार की तमाम बड़ं नेताओं के साथ हैं।
मनीषा की तस्वीरें बिहार के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा, पीएचडी मंत्री विनोद नारायण झा, पूर्व मंत्री श्याम रजक (जेडयू), पूर्व मंत्री शिवचन्द्र राम और राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी के साथ तेजी से वायरल हो रही हैं। मनीषा की एक करीबी की मानें तो महज दो साल में वो करोडों की दौलत कमा चुकी है और उसने हाल ही में पटना और गया में दो आलीशान फ्लैट्स भी लिये हैं जिनकी कीमत लगभग 80 लाख रुपये है।
बचाव में एक साथ उतरे सभी दल के नेता
मनीषा की नेताओं के साथ तस्वीरें वायरल हुईं तो नेता दल की सीमा से ऊपर उठकर एक दूसरे का बचाव किया। सभी नेताओं ने एक स्वर में कह दिया कि नेताओं के साथ कोई भी तस्वीर ले सकता है। नेताओं की मानें तो वो राज्य और राजधानी के कई कार्यक्रमों में जाते हैं। ऐसे में किस प्रोग्राम में किसने हमारे साथ तस्वीरें लींं, पता नहीं चल पाता है।
रोज रात में आती थीं बड़ी बड़ी गाडियां
स्थानीय महिला लोगों का कहना है कि आसरा होम से रात-दिन चिल्लाने, चींखने, रोने की आवाजें आती थीं। इतना ही नहीं यहां मारपीट होने की भी आवाजें आती थीं। एक महिला की माने तो इस शेल्टर होम के बाहर हर रात लग्जरी गाड़ियां आती थीं। रोज नयी-नयी गाड़ी होती थीं। लड़कियों को गाड़ी में ले जाया जाता था।
शेल्टर होम से लड़कियों के भागने की घटना पर स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई नयी बात नहीं है। कुछ दिन पहले ही चार लड़कियों के भागने की खबर आयी थी, जिसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को फोन किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस आयी, मगर हुआ कुछ नहीं। शेल्टर होम से सटे मकान में रहने वाली महिला ने बताया कि एक रात चार लड़कियां भाग कर उसके घर आ गयी थी।
वो लड़कियां रोने-गिरगिराने लगी। लड़कियों ने बोला कि शेल्टर होम में उनके साथ अच्छा बर्ताव नहीं होता है। महिला ने बताया कि उस दिन भी पुलिस को बुलाया गया। पुलिस आई और पूछताछ करके चली गयी।