साथ ही उन्होंने कहा है कि यह कोई मामला नहीं है बल्कि जिस तरह से पटना आश्रय होम का मामला सामने आया है और मुजफ्फरपुर की घटना के बाद जो भी बालिका गृह संदेह के दायरे में है उनकी जांच पूरी तरह कराई जानी चाहिए। साथ ही सीबीआई अपना दायरा बढ़ाए और राज्य के सभी बालिका गृह का सीबीआई जांच करानी चाहिए।
वहीं श्याम रजक ने इस मामले में कहा है कि मैं राज्य और राजधानी के सभी कार्यक्रमों में जाता हूं, किस प्रोग्राम में कौन फोटो किसके साथ खींच रहा है उससे हमको कोई मतलब नहीं रहता है।
पहले ही हो चुकी थी मौत
आसरा गृह की दो लड़कियों की मौत के मामले में कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। इस मामले में पीएमसीएच के डॉक्टर का कहना है कि लड़कियों की पीएससीएच लाए जाने से पहले ही मौत हो चुकी थी। वहीं, सवाल ये भी उठ रहा है कि पोस्टमार्टम के बाद शव का डिस्पोजल क्यों नहीं किया गया? इसमें कौन-कौन से लोग शामिल हैं और 10 अगस्त से जांच चलने के बावजूद किसी के बीमार होने की बात सामने क्यों नहीं आई?
राजीवनगर थाना अंतर्गत नेपाली नगर में संचालित एक आसरा गृह में एक लड़की सहित दो महिलाओं की संदिग्ध मौत होने का मामला प्रकाश में आने पर समाज कल्याण विभाग और जिला प्रशासन ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
जानी मानी समाज सेविका मनीषा की पूरी कहानी
मनीषा दयाल सिर्फ पटना आसरा गृह नहीं बल्कि कई और भी एनजीओ चलाती हैं।
1. आसरा होम्स को चला रही हैं और अनुमाया हयूमेन रिसोर्सेज फाउंडेशन की निदेशक हैं।
2. मनीषा दयाल एनजीओ आत्मा फाउंडेशन की बोर्ड में सदस्य हैं,
3. भामा शाह फाउंडेशन ट्रस्ट एनजीओ की कमिटी में है
4. स्पर्श डी एडीक्शन एंड रिसर्च सोसायटी में काउंसलर हैं
5. इससे पहले मनीषा दयाल नव असत्तिव फाउंडेशन की प्रोजेक्ट मैनेजर रह चुकी हैं
मनीषा पटना की जानी मानी समाज सेविका रही हैं और अनुमाया ह्यूमन रिसोर्स फाउंडेशन ( एएचआरएफ) की सचिव मनीषा दयाल को बिहार की आयरन लेडी और युवाओं की प्रेरणाश्रोत माना जाता रहा है। मनीषा अपने बारे में कहती रही हैं कि मौके मिलते नहीं, बनाये जाते हैं । यही नहीं उनका मानना रहा है कि कामयाबी हम तक नहीं आती, हमें कामयाबी तक जाना होता है।
मनीषा दयाल अपनी सफलता का विजयी मंत्र अपने पिता विजय दयाल को मानती है जिन्होंने उन्हें हर कदम सपोर्ट किया। मनीषा दयाल के नजर में उनके पिता विजय दयाल ही उनके सुपरहीरो हैं।मनीषा पापा की दुलारी रही हैं और वह कहती रही है कि दुनियां में बहुत सी ऐसी बातें होती हैं जो नामुमकिन नजर आती हैं लेकिन अगर इंसान हिम्मत से काम करे और वो सच्चा है तो जीत उसी की होती है।