बिहार में फर्जी टॉपरों के बाद अब फर्जी सर्टिफिकेट का मामला सामने आया है। पटना पुलिस ने शनिवार को तीन लोगों को जाली सर्टिफिकेट के मामले में गिरफ्तार किया है। पटना के जिला अधिकारी संजय कुमार अग्रवाल का कहना है कि चौकीदार की पोस्ट के लिए लगभग आठ लोगों ने अप्लाई किया था। उनमें से चार लोगों ने नौकरी पाने के लिए फर्जी सर्टिफिकेट जमा किया था।
उन्होंने बताया कि चारों आरोपियों को अभी गिरफ्तार किया जाना बाकी है।
उन्होंने बताया कि मामला उस समय सामने आया, जब अधिकारी सर्टिफिकेट जांच रहे थे उन्हें इन चार आवेदकों के सर्टिफिकेट में कुछ गड़बड़ी मिली। जिसके बाद चारों आवेदकों को समन भेजा गया है। हालांकि केवल तीन ने ही इसका जवाब दिया है।
पढ़ें: फर्जी टॉपरों की लिस्ट जारी करेगा ये ऐप
तीनों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है। अग्रवाल ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ गांधी मैदान पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने सर्टिफिकेट के लिए एजेंट को 3000 से 5000 रुपये तक दिए हैं।
हालांकि चौथे आरोपी के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। जिला अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने उस एजेंट का नाम बता दिया है, जिसने उन्हें फर्जी सर्टिफिकेट दिए थे। पुलिस उस एजेंट को पकड़ने की भी कोशिश कर रही है।