पटना के फुलवारी शरीफ प्रखंड के हिंदूनी गांव में भैया दूज के दिन बड़ा हादसा हो गया। तालाब में नहाने के दौरान तीन बच्चियां डूब गईं। एक बच्ची को बचाने के प्रयास में दो अन्य बच्चियां भी गहरे पानी में समा गईं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
भैया दूज के दिन पटना के फुलवारी शरीफ प्रखंड के हिंदूनी गांव में दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में मातम पसर गया। गांव के तालाब में नहाने के दौरान तीन बच्चियां डूब गईं। हादसे में तीनों की मौत हो गई। बताया जाता है कि एक बच्ची को डूबता देख दूसरी बच्चियां उसे बचाने के लिए पानी में उतरीं, लेकिन देखते ही देखते तीनों गहरे पानी में समा गईं।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान बेली कुमारी (18), मौली कुमारी (17) और सृष्टि कुमारी (7) के रूप में हुई है। घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने काफी मशक्कत के बाद तीनों को तालाब से बाहर निकाला और आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही फुलवारी शरीफ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय मिश्रा और अंचलाधिकारी ने भी गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। प्रशासन की ओर से अंतिम संस्कार के लिए सरकारी प्रावधान के तहत सहायता राशि उपलब्ध कराई गई।
मौली कुमारी के पिता मनोज कुमार ने बताया कि तीनों बच्चियां गांव के तालाब में नहाने गई थीं। इसी दौरान एक बच्ची गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने के प्रयास में बाकी दोनों भी डूब गईं। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।