फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patna Municipal Election Live: यहां देखें जीते हुए उम्मीदवारों की लिस्ट

Fri, 30 Dec 2022 04:39 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

खास बातें

Patna Nagar Nikay Election Voting Live News in Hindi : 75 वार्डोँ के लिए पार्षद चुनने के लिए वोटिंग के साथ इस बार पहली दफे मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव भी सीधे जनता अपने वोट से करेगी। 30 दिसंबर को परिणाम आएंगे।
विज्ञापन
वोटिंग करने पहुंची महिला मतदाता - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:17 PM, 30-Dec-2022

  • वार्ड 21 से श्वेता रंजन जीतीं
  • वार्ड नंबर 1 से छठिया देवी
  •  वार्ड नंबर 38 से आशीष सिन्हा
  •  वार्ड 56 से किस्मती देवी 
  • वार्ड 8 से रीता रानी
  • वार्ड11 से रवि प्रकाश जीते
  • वार्ड 69 से मनोज मेहता विजय
  •  वार्ड 63 से फैजुल मेहमान खान
  •  वार्ड 64 से अपदा कुरैशी
  •  वार्ड 40 से अफसर अहमद
  •  वार्ड 47से  सतीश कुमार 
  • वार्ड 22 से अनीता देवी
  • वार्ड संख्या 47 से सतीश कुमार 
  • वार्ड 65 से करुणा राय
  • वार्ड नंबर 30 से कावेरी सिंह
  • वार्ड 41 से किरण देवी
  • वार्ड 57 से गायत्री गुप्ता
  • वार्ड 48 से इंद्रजीत कुमार चंद्रवंशी
  • वार्ड 66 कांति देवी जीती
  • विनय कुमार पप्पू वार्ड 28 से निर्विरोध विजेता
  • वार्ड 42 से कैलाश प्रसाद यादव
  • वार्ड 49 से सीमा वर्मा
  • संख्या 68 से सुनीता देवी
  • वार्ड 67 मनोज कुमार
  • वार्ड  22 सी से सुचित्रा देवी
  • वार्ड 9 से आशीष कुमार शंकर
  • वार्ड 10 से गीता देवी
  • वार्ड 2 से बबीता कुमारी
  • वार्ड 3 से प्रभादेवी
  • वार्ड 4 से उषा देवी
  • वार्ड 5 से दीपा रानी 
  • वार्ड 22c से अनीता देवी
  • वार्ड 23 से कुमारी सारिका
  • वार्ड 50 से आरजू
  • वार्ड 70 से विनोद कुमार
  • वार्ड 59 से नीलम कुमारी
  • वार्ड 12 से सविता
  • वार्ड 25 से रजनीकांत
  • वार्ड 26 कांति देवी
  • वार्ड 61 से उषा देवी
  • वार्ड 62 से तारा देवी
  • वार्ड 13 से जीत कुमार
  •  वार्ड 14 से स्वेता राय
  •  वार्ड 15 से शशिभूषण
  • वार्ड 44 से आशीष चन्द्र यादव
  • वार्ड 17 से सुनीता देवी वन
  • वार्ड 18 से रंजन कुमार
  • वार्ड 39 से राहुल कुमार 
  •  वार्ड 43 से रजनी सिन्हा 
  •  वार्ड 46 से पूनम शर्मा
  • वार्ड 19 से शारदा देवी
  • वार्ड 20 से भारती कुमारी
  • वार्ड 21से श्वेता रंजन जीती
  • वार्ड नंबर 1 से छठिया देवी
  •  वार्ड नंबर 38 से आशीष सिन्हा
  •  वार्ड 56 से किस्मती देवी 
  • वार्ड 8 से रीता रानी
  • वार्ड11 से रवि प्रकाश जीते
  • वार्ड 69 से मनोज मेहता विजय
  •  वार्ड 63 से फैजुल मेहमान खान
  •  वार्ड 64 से अपदा कुरेशी
  •  वार्ड 40 से अफसर अहमद
  •  वार्ड 47से  सतीश कुमार 
  • वार्ड 22 से अनीता देवी
  • वार्ड संख्या 47 से सतीश कुमार 
  • वार्ड 65 से करुणा राय
  • वार्ड नंबर 30 से कावेरी सिंह
  • वार्ड 41 से किरण देवी
  • वार्ड 57 से गायत्री गुप्ता
  • वार्ड 48 से इंद्रजीत कुमार चंद्रवंशी
  • वार्ड 66 कांति देवी जीती
  • विनय कुमार पप्पू वार्ड 28 से निर्विरोध विजेता
  • वार्ड 42 से कैलाश प्रसाद यादव
  • वार्ड 49 से सीमा वर्मा
  • संख्या 68 से सुनीता देवी
  • वार्ड 67 मनोज कुमार
  • वार्ड  22 सी से सुचित्रा देवी
  • वार्ड 9 से आशीष कुमार शंकर
  • वार्ड 10 से गीता देवी
  • वार्ड 2 से बबीता कुमारी
  • वार्ड 3 से प्रभादेवी
  • वार्ड 4 से उषा देवी
  • वार्ड 5 से दीपा रानी 
  • वार्ड 22c से अनीता देवी
  • वार्ड 23 से कुमारी सारिका
  • वार्ड 50 से आरजू
  • वार्ड 70 से विनोद कुमार
  • वार्ड 59 से नीलम कुमारी
  • वार्ड 12 से सविता
  • वार्ड 25 से रजनीकांत
  • वार्ड 26 कांति देवी
  • वार्ड 61 से उषा देवी
  • वार्ड 62 से तारा देवी
  • वार्ड 13 से जीत कुमार
  •  वार्ड 14 से स्वेता राय
  •  वार्ड 15 से शशिभूषण
  • वार्ड 44 से आशीष चन्द्र यादव
  • वार्ड 17 से सुनीता देवी वन
  • वार्ड 18 से रंजन कुमार
  • वार्ड 27से रानी कुमारी
  • वार्ड 45 से प्रभा देवी
  • वार्ड 39 से राहुल यादव 
  •  वार्ड 43 से रजनी सिन्हा 
  •  वार्ड 46 से पूनम शर्मा
  • वार्ड 19 से शारदा देवी
  • वार्ड 20 से भारती कुमारी

02:42 PM, 28-Dec-2022

तेजस्वी बोले-पटना को साफ बनाने के लिए अच्छा प्रतिनिधि चुनना है
पटना साहिब के भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद वोट डालने पहुंचे। वहीं तेजस्वी प्रसाद यादव ने भी मतदान किया। तेजस्वी ने पटना के आदर्श मतदान केंद्र वार्ड संख्या 4 पर वोट डाला। इसके बाद 
तेजस्वी यादव ने कहा कि पटना को साफ सुथरा पटना बनाने के लिए अच्छे प्रतिनिधि को चुनना है। मेयर और डिप्टी मेयर का मतदान पहली बार हो रहा है। उन्होंने लोगों से मतदान करने की अपील की है।



02:15 PM, 28-Dec-2022

कंकड़बाग में बोगस वोटिंग पर एक बार रोका गया चुनाव
कंकड़बाग रामकृष्ण द्वारका कॉलेज में बोगस वोटिंग की शिकायत आई है। बोगस वोटिंग के कारण एक बार चुनाव रोका गया था। उसके बाद फिर वोटिंग शुरू करवाया गया। कुछ मतदाताओं ने शिकायत की कि वो मतदान केंद्र पहुंचे तो उनका वोट पहले ही किसी ने डाल दिया था। एक महिला ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों से शिकायत की लेकिन उनको बाहर निकाल दिया गया। महिला का कहना है कि मैं अभी मतदान केंद्र पर पहुंची हूं तो किसी और ने कैसे वोट डाल दिया। मेरे हाथ पर स्याही भी नहीं लगी है।

12:40 PM, 28-Dec-2022

राज्यपाल और डिप्टी सीएम ने किया मतदान
राज्यपाल फागू चौहान ने राज्यभवन के पास बने बूथ पर वोट डाला। वहीं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी वोट डाला। राज्यसभा के पूर्व सदस्य और कायस्थ महासभा के वरिष्ठ नेता रवींद्र किशोर सिन्हा ने भी पटना मेयर चुनने के लिए मतदान किया। कायस्थ बहुल इस सीट पर आर के सिन्हा का अच्छा प्रभाव माना जाता है।

विज्ञापन
11:36 AM, 28-Dec-2022

राज्यसभा सांसद और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने पटना में मतदान किया। वहीं वोट देने तेजप्रताप यादव भी पहुंचे। 


10:07 AM, 28-Dec-2022

नौ बजे तक 4.84 प्रतिशत मतदान
9 बजे तक पटना में 4.84 प्रतिशत मतदान हुआ है। ठंड के साथ आज हवा तेज है। हर बूथ पर साढ़े 9 बजे तक मतदानकर्मी इत्मीनान से बैठे हैं। कुछ देर पर लोग आ रहे हैं।






 

10:01 AM, 28-Dec-2022

मतदान केंद्र पर महिलाओं की लंबी लाइन
पटना नगर निकाय चुनाव में वोटिंग के लिए महिलाओं में उत्साह दिख रहा है। सुबह सात बजे से ही पटना में मतदानकेंद्र पर महिलाओं की लंबी लाइन लगी नजर आ रही है। गया में भी महिलाएं वोटिंग के लिए सुबह से मतदान केंद्र पर लाइन में लगी हैं।


 

09:55 AM, 28-Dec-2022
ऑक्सीजन मैन, उनकी पत्नी और भोजपुरी कलाकार दीप श्रेष्ठ - फोटो : Amar Ujala Digital

भोजपुरी कलाकार दीप श्रेष्ठ और ऑक्सीजन मैन ने की वोटिंग
पटना के कदमकुआं में भोजपुरी कलाकार दीप श्रेष्ठ भी वोटिंग करने पहुंचे। इस दौरान उनका परिवार भी उनके साथ था। ऑक्सीजन मैन के नाम से मशहूर गौरव राय ने भी पत्नी के साथ पटना में वोट दिया।
 

08:22 AM, 28-Dec-2022

ईवीएम खराब होने की मिल रही शिकायतें
गर्दनीबाग में यारपुर के वार्ड 15 में बूथ नंबर 22 पर बैलेट यूनिट खराब होने की जानकारी मिली। इसी मतदान केंद्र के दूसरे कक्ष में पार्षद की वोटिंग पर मशीन से आवाज नहीं आने की शिकायत ठीक करते दिखे। प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों ने जब मतदान एक घंटे से बाधित होने की बात कही तो सेक्टर मजिस्ट्रेट ने दो दर्जन कॉल्स दिखा दिए कि सुबह से मतदान यंत्रों को ठीक कराने या बदलने में ही दौड़ रहे हैं।

तीन तरह की शिकायतें हैं-
1. बैलेट यूनिट नहीं काम करना
2. हर बूथ पर उपलब्ध तीन पदों के लिए दिए EVM में कोई एक खराब
3. वोट पड़ने पर बीप नहीं बजना

08:13 AM, 28-Dec-2022

बूथ पर कोरोना गाइडलाइन की अवहेलना
कोरोना के दस्तक के बीच बिहार में निकाय चुनाव हो रहा है। प्रशासन ने वोटिंग के दौरान कोरोना गाइडलाइन की पालना की बात कही थी लेकिन पटना के वार्ड 15 के बूथ नंबर 7 पर एक छोटे से कमरे में सात लोगों की ड्यूटी लगी है। जिसमें किसी के पास भी कोरोना गाइडलाइन के हिसाब से बैठने की जगह है और न ही ड्यूटी में लगे लोगों ने मास्क लगा रखा है।

08:04 AM, 28-Dec-2022

वार्ड 15 में बैलेट यूनिट खराब
पटना के वार्ड 15 के बूथ नंबर 22 पर बैलेट यूनिट खराब हो गया। इस कारण बूथ नंबर 22 पर मतदान नहीं शुरू हो सका। 

11:24 PM, 27-Dec-2022

Patna Municipal Election Live: यहां देखें जीते हुए उम्मीदवारों की लिस्ट

पटना में नगर निकाय के लिए अंतिम चरण की वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हो गई है। कड़ाके की ठंड के कारण मतदाता धीरे-धीरे बूथ पर पहुंच रहे हैं। बूथ के गेट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जांच के बाद ही मतदाताओं को प्रवेश दिया जाएगा। पटना में सबसे अधिक 629 भवनों में 1891 मतदान केंद्रों बनाए गए हैं। शाम पांच बजे तक वोटिंग होगी। इस चरण में 17.50 लाख मतदाता अपने मतदान का प्रयोग करेंगे। पटना नगर निगम के लिए मेयर-डिप्टी मेयर और 75 वार्डों के पार्षद पद के लिए मतदान होगा। पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि मतदान शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए संवेदनशील बूथों पर विशेष पेट्रोलिंग की जा रही है। सीसीटीवी के जरिए भी निगरानी की जा रही है। 

दोनों सांसद और चारों विधायक भी डालेंगे वोट
पटना में मेयर के चुनाव में पहली बार आम लोग तो सीधे मेयर और डिप्टी मेयर चुनने के लिए वोट डालेंगे ही, संसद और विधानसभा में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले भी मतदान करेंगे। पटना में भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद और रामकृपाल यादव वोट डालने पहुंचेंगे। इसके अलावा, चारों भाजपा विधायक नंद किशोर यादव, नितिन नवीन, अरुण कुमार सिन्हा और संजीव चौरसिया भी अपने क्षेत्र के पार्षदों के साथ ही मेयर और डिप्टी मेयर के लिए भी मतदान करेंगे।  

5 हजार जवानों की तैनाती 
एसएसपी मानव जीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि दूसरे चरण के चुनाव में करीब 5 हजार जवानों की तैनाती की गई है। क्विक मोबाइल के जवानों को भी चुनाव में लगाया गया है। साथ ही चार पहिया वाहन नहीं जाने लायक गलियों में क्विक मोबाइल की बाइक टीम द्वारा निगरानी की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अफवाह से बचें और उपद्रव न फैलाएं। 

मेयर पद पर 33 प्रत्याशी
इस बार पहली दफा वोटर सीधे मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद (नगर निगमों में मेयर व डिप्टी मेयर) चुन रहे हैं। पहले चरण में यह प्रयोग हो चुका है। पटना में मेयर पर 33 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। वहीं डिप्टी मेयर पद पर 16 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहीं हैं। यह दोनों सीट महिला के लिए आरक्षित हैं। 

पटना के ट्रैफिक रूट में बदलाव
मतदान खत्म होने तक राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं। पटना जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस की तरफ से एक नोटिफिकेशन जारी कर इसकी सूचना दी गई है। बोरिंग रोड में एएन कॉलेज में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। मतदान के बाद सभी जगहों से ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम लाया जाएगा। इसलिए शाम 4 बजे से बोरिंग रोड चौराहा और पानी टंकी रोड को बंद कर दिया जाएगा। हालांकि, एम्बुलेंस और इमरजेंसी वाली गाड़ियों को आने-जाने से रोका नहीं जाएगा। मोहिनी मोड़ से सहदेव महतो मार्ग होकर जाने वाली सड़क भी बंद रहेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें