पटना के खुसरूपुर थाना क्षेत्र के स्टेशन के नजदीक अपराधी को पकड़ने गई पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक अपराधी के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। हालांकि अपराधियों द्वारा चलाई गई गोली से एक सब इंस्पेक्टर और एक सिपाही घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद भारी संख्या में पुलिस बल पूरे इलाका की घेराबंदी कर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है।
घटना की पुष्टि करते हुए ग्रामीण एसपी अपराजित लोहान ने बताया कि एक कांड के अपराधी की खुसरूपुर थाना क्षेत्र के स्टेशन के नजदीक छुपाने की सूचना पुलिस को मिली थी सूचना मिलने के बाद पुलिस द्वारा एक टीम गठन कर अपराधियों की तलाश में छापेमारी शुरू की गई इसी क्रम में पुलिस को देखकर अपराधी ने गोली चला दी गोली पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर और सिपाही को लगी और वह घायल हो गए।
अपराधी सूरज कुमार के पैर में गोली लगी
इसी दौरान पुलिस द्वारा भी अपराधी पर जवाबी कार्रवाई की गई। इस जवाबी कार्रवाई में अपराधी सूरज कुमार के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। जबकि अंधेरा का फायदा उठाकर अन्य अपराधी मौके से भागने में सफल हो गए। सूचना मिलते ही स्टेशन के नजदीक भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचकर पूरे इलाका की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि घायल अपराधी का नाम मिथुन कुमार, पिता का नाम प्रभात कुमार है, जो ₹25000 का इनामी है। घटना हरदास बीघा स्टेशन के नजदीक का है। पुलिस ने मौके से गोली के फिलहाल दो खोखा बरामद किए हैं। मिथुन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि कांड संख्या 376/ 25 के अपराधी की तलाश में पुलिस हरदास बीघा स्टेशन के नजदीक पहुंची थी। इसी क्रम में अपराधियों ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी अपराधी पर गोली चलाई। पुलिस के गोली से अपराधी मिथुन कुमार घायल हो गया, जिसके पैर में गोली लगी है।