फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा भर्ती परिणाम घोषित करने पर पटना हाईकोर्ट ने लगाई रोक, चार हफ्ते बाद होगी मामले की अगली सुनवाई 

Wed, 05 Sep 2018 08:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पटना हाईकोर्ट ने राज्य में दरोगा भर्ती के परिणाम घोषित करने पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और बिहार राज्य पुलिस आयोग से जवाब तलब किया है। फिलहाल दरोगा भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। मामले की अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद की जाएगी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जस्टिस शिवाजी पांडेय ने दरोगा भर्ती के परिणाम घोषित करने के मामले की सुनवाई करते हुए स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया जारी रहेगी। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार व बिहार राज्य पुलिस चयन आयोग से इस मामले में जवाब-तलब किया है। फिलहाल दरोगा भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। 

हाईकोर्ट में दायर याचिका में कहा गया है कि परिणाम घोषित करने से पहले आरक्षण प्रावधानों का पालन नहीं किया गया है। हाईकोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद निर्धारित की है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बिहार पुलिस में दरोगा भर्ती के लिए 1717 पद के लिए चार लाख 28 हजार 200 आवेदन प्राप्त हुए थे। इस पद पर बहाली बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से की जा रही है। 24 अक्तूबर से 30 नवंबर 2017 तक ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए थे। 11 मार्च और 15 अप्रैल को प्रारंभिक परीक्षा ली गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें