फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतीश सरकार के गठन को हाईकोर्ट में चुनौती देने वाली RJD MLA की याचिका खारिज

Mon, 31 Jul 2017 11:57 AM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
नीतीश कुमार - फोटो : self
विज्ञापन
पटना हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय जनता दल के विधायक सरोज यादव की याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उन्होंने बिहार में नीतीश कुमार द्वारा नई सरकार के गठन को चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने सरोज यादव की याचिका ठुकरा दी। 
विज्ञापन


आरजेडी एमएलए ने नीतीश कुमार द्वारा महागठबंधन को तोड़कर बीजेपी के सहयोग से दूसरे ही दिन नई सरकार बनाए जाने को कोर्ट में चुनौती दी थी। सरोज यादव ने कोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए कहा कि राज्यपाल को पहले सबसे बड़े दल को सरकार गठन के लिए आमंत्रित करना था, पर राज्यपाल ने संवैधानिक भूल की और दूसरी पार्टी को सरकार बनाने का न्यौता दे दिया। पर हाईकोर्ट ने उनकी दलीलों को खारिज कर दिया।
  Patna HC dismisses RJD MLA Saroj Yadav's petition against formation of JDU-BJP Government in the state — ANI (@ANI_news) July 31, 2017

गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने हाल ही में भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई के नाम पर लालू प्रसाद यादव की अगुवाई में बने बिहार के सबसे बड़े सियासी गठबंधन को तोड़ दिया था। उन्होंने दूसरे ही दिन फिर से सरकार बना ली, पर इसबार वो बीजेपी के साथ आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें