फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : 32 साल से परिवार छोड़ भटक रहे 80 साल के बुजुर्ग पर ताकत से वार कर पत्नी को मारने का केस!

Tue, 06 Jun 2023 10:02 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

सीना समेत शरीर के कई हिस्सों में ताकतवर वार करने के साथ जननांग में पाइप डालकर हत्या के बाद शरीर पर सिर्फ ब्लाउज छोड़ने वाला पटना के  केस भुलाए नहीं भूल सकते लोग। पहले तो पुलिस ने इसे स्त्री शरीर से छेड़छाड़ नहीं माना, अब 80 साल के बुजुर्ग को इस जघन्य हत्याकांड में जेल भेज रही है। 
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में छोटन पासवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीना समेत शरीर के कई हिस्सों में ताकतवर वार करने के साथ जननांग में पाइप डालकर हत्या के बाद शरीर पर सिर्फ ब्लाउज छोड़ने वाला पटना का केस भुलाए नहीं भूल सकते लोग। पहले तो पुलिस ने इसे स्त्री शरीर से छेड़छाड़ नहीं माना, अब 80 साल के बुजुर्ग को इस जघन्य हत्याकांड में जेल भेज दिया। 32 साल पहले घर-परिवार छोड़ भटकने के लिए निकल चुके शख्स के बारे में पुलिस की थ्योरी है कि उसने इतने साल घर से बाहर रहने का बदला लेने के लिए 73 साल की पत्नी को मार डाला। मां के साथ रह रहा बेटा अपने भटकते पिता को बेगुनाह बता रहा, लेकिन फुलवारी पुलिस ने बुजुर्ग को कथित तौर पर पीटकर अपराध कबूल करवा लिया है।
विज्ञापन


बुजुर्ग महिला की हत्या का आरोप उसके पति पर 
मामला पटना के फुलवारी थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव का है जहां 18 अप्रैल की देर रात को 73 वर्षीय की बुजुर्ग महिला बासो देवी की निर्मम हत्या हुई थी। मृतका के एकलौते पुत्र का कहना है कि घटना के डेढ़ महीने बीत गए। घटना के बाद घटनास्थल पर पुलिस के साथ आई एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से रक्त से सना हुआ पाईप भी उठा कर ले गई थी। घटना के बाद हमने पड़ोसी से हुए झंझट और धमकी की बात भी पुलिस को बताया था लेकिन पुलिस ने उस एंगिल पर जांच नहीं किया, उलटे मेरे 80 वर्षीय पिता जी को पुलिस ने आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया है। मुन्ना पासवान का कहना है कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट कर इस गुनाह का जबरन आरोपी बनाकर जेल भेज दिया है।

यह है पुलिस की दलील  
घटना के संबंध में एएसपी विक्रम सिहाग का कहना है कि जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी। अभी छोटन पासवान की गिरफ्तारी नहीं हुई है,उनसे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन


शुक्रवार से अब तक रखा है थाने पर 
परिजनों का कहना है कि मृतका बासो देवी के पति छोटन पासवान और मृतका के देवर जयराम पासवान को शुक्रवार से ही पुलिस ने थाने पर बिठा रखा है। अमर उजाला से बातचीत के दौरान एएसपी विक्रम सिहाग का कहना है कि दोनों को पूछताछ के लिए रखा गया है।

परिजन कह रहे पुलिस ने जबरन करवाया कबूल
अमर उजाला ने मृतका बासो देवी के एकलौते पुत्र मुन्ना पासवान से बातचीत किया जिसमें मुन्ना पासवान ने बताया कि पुलिस ने उसके चाचा से छोटन पासवान का नम्बर लिया और फोन कर थाने पर बुलाया। शुक्रवार को फिर पुलिस छोटन पासवान को अंदर ले गई और उनकी जमकर पिटाई की। फिर जब छोटन पासवान को बाहर लाया। बाहर आने पर छोटन पासवान ने कहा कि मैंने ही अपनी पत्नी की हत्या की है। इस केस में पुलिस ने छोटन पासवान के छोटे भाई जयराम पासवान को भी आरोपी बनाकर पुलिस शुक्रवार से अब तक थाने पर रखी हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें