फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना: अधिकारी की सरकारी गाड़ी जलाने के मामले में नया मोड़, छात्रा बोली- सीओ मेरा प्यार हैं

Mon, 17 Jan 2022 04:12 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

छात्रा ने सीओ पर यौन शोषण का मामला दर्ज कराया है। इसके बाद से सीओ ने अपना मोबाइल बंद कर लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के बख्तियारपुर अंचल अधिकारी (सीओ) की सरकारी गाड़ी के जलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। एक मार्ट के पास धूं-धूं कर जल रही सरकारी गाड़ी का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें सीओ और छात्रा दिख रहे हैं। दोनों के बीच सड़क पर हाथापाई हो रही है। सीओ छात्रा पर हाथ उठाते दिख रहे हैं। छात्रा भी उनसे उलझ रही है। मौके पर जमा लोग सीओ को बचाने की कोशिश करते हैं तो छात्रा कहती है, आप लोग हमें छोड़ दें। सीओ मेरे पति हैं। वह मेरा प्यार हैं और मेरा सब कुछ हैं।

विज्ञापन


छात्रा पर लगाया गाड़ी में पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का आरोप 
वहीं, घटना के दिन शॉर्ट सर्किट से गाड़ी में आग लगने की बात कहने वाले सीओ ने अब छात्रा पर पेट्रोल छिड़ककर गाड़ी को जलाने, सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। इसके बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरी तरफ छात्रा ने सीओ पर यौन शोषण का मामला दर्ज कराया है। इसके बाद से सीओ ने अपना मोबाइल बंद कर लिया है।

बख्तियारपुर पुलिस के मुताबिक, छात्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। 26 साल की छात्रा मूल रूप से बेतिया थाने के बानुछापर गांव की रहने वाली है। दो-तीन साल में रिटायर होने वाले सीओ रघुवीर प्रसाद का तबादला बेतिया से बख्तियारपुर हुआ है। छात्रा बेतिया में अधिकारी के कार्यालय में आया-जाया करती थी। छात्रा पटना में रहकर पढ़ती है।
विज्ञापन


बता दें कि पटना के बख्तियारपुर में शनिवार को सीओ की सरकारी गाड़ी एक मार्ट के पास धूं-धूं कर जल गई थी। तब सीओ रघुवीर प्रसाद ने कहा था कि गाड़ी में आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। इसके बाद रविवार को डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बाढ़ एसडीओ को घटना की जांच करने व रिपोर्ट देने का आदेश दिया था। तब सीओ ने रविवार को छात्रा पर केस दर्ज कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें