फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पासवान मेरे पास रोते हुए आए, मैंने उन्हें राज्यसभा भेजा'

विज्ञापन
विज्ञापन
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने दावा किया है कि ‘शीर्ष नेताओं की साजिश’ के चलते चारा घोटाले में उन्हें सजा सुनाई गई। बृहस्पतिवार को यहां पालामू लोकसभा सीट में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए लालू ने कहा, ‘चारा घोटाला शीर्ष नेताओं द्वारा मेरे खिलाफ की गई साजिश है क्योंकि मेरी पार्टी गरीबों को सामाजिक न्याय दिलाने के लिए काम रही थी।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘लेकिन मुझे डर नहीं है। मुझे न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है और मैं निर्दोष साबित होऊंगा।’ भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘मोदी पर भाजपा की निर्भरता जल्द ही खत्म हो जाएगी।'

उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि मैंने कैसे उनके नेता लाल कृष्ण आडवाणी को समस्तीपुर में रोका था क्योंकि वह सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ रहे थे। भाजपा के 300 सीट के दावे को भी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनिया की तारीफ के बांधे पुल

अपने विपक्षी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए लालू ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘नीतीश ने भाजपा से गठबंधन किया और बाद में उसे धोखा दे दिया। धोखा देना उनके स्वभाव में है।’

उन्होंने भाजपा से हाथ मिलाने वाले लोक जनशक्ति के अध्यक्ष राम विलास पासवान की भी आलोचना की। लालू ने कहा, ‘वह मेरे पास रोते हुए आए थे औरमैंने उन्हें राज्यसभा भेजा था। अब उन्होंने एनडीए से हाथ मिला लिया। यह उनका दोहरा मापदंड है।’

इसी तरह राजद प्रमुख ने सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती की आलोचना की। उन्होंने कहा कि वे पहले भी एनडीए से हाथ मिला चुके हैं और इस बार भी ऐसा ही करेंगे। हालांकि उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को महान् नेता बताते हुए कहा कि राजद हमेशा उनके साथ खड़ी रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें