फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: छपरा से सिलीगुड़ी जा रही एसी बस में डीजल टैंक फटने से लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई अपनी जान

Mon, 20 Feb 2023 12:57 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार

सार

छपरा से सिलीगुड़ी जा रही बस में डीजल टंकी फटने से अचानक आग लग गई। चलती बस में आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
चलती बस में लगी आग - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया शहर के दमका चौक गुलाबबाग के समीप यात्रियों से भरी एक एसी बस में रविवार की देर रात आग लग गई। बस छपरा से सिलीगुड़ी जा रही थी। इसी दौरान सदर थाना इलाके के पास बस में अचानक आग लग गई। हादसे में बस पूरी तरह जलकर राख हो गई। बस के साथ यात्रियों का सामान भी जल गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। समय रहते यात्री बस से सुरक्षित बाहर आ गए। बस में करीब 24 से ज्यादा लोग सवार थे। स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार डीजल टंकी फटने बस में आग लगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दरअसल पूर्णिया में रविवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे छपरा से सिलीगुड़ी जा रही बस में डीजल टंकी फटने से अचानक आग लग गई। घटना सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दमका चौक गुलाबबाग के समीप की है। जैसे ही यात्रियों को इस बात की भनक लगी बस में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, गनीमत रही कि यात्रियों ने समय रहते बस से बाहर कूदकर अपनी जान बचा ली। आग इतनी तेज थी, कि कुछ ही देर में बस जलकर खाक हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में पुलिस और दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी, लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं बस पूरी तरह से जल चुकी थी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के संबंध में बस चालक ने बताया कि बस यात्रियों को छपरा से लेकर पूर्णिया के रास्ते सिलीगुड़ी जा रही थी। उसी क्रम में रास्ते में दमका चौक गुलाबबाग के समीप डीजल टंकी फटने से बस में आग लग गई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें