फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतीश, लालू और मांझी की मुलाकात, फैसला अब दिल्ली में

Fri, 16 Jan 2015 02:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ पटना
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व जदयू नेता नीतीश कुमार के आवास पर सरकार व पार्टी को लेकर बृहस्पतिवार को एक अहम बैठक हुई। इसमें जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव,राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी शामिल हुए। बैठक शरद यादव की पहल पर हुई।
विज्ञापन


नीतीश के आवास पर देर शाम शरद यादव और उसके थोड़ी देर बाद मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पहुंचे। मांझी के पहुंचने के साथ ही राजद प्रमुख वहां पहुंचे। देर रात बैठक खत्म होने के बाद नीतीश और मांझी के बीच किसी भी प्रकार के शीतयुद्ध से इनकार करते हुए शरद यादव ने कहा कि बैठक विलय को लेकर थी।

लालू ने कहा कि बैठक का मकसद विलय की गति को तेज करना और नीतीश का हालचाल लेना था। लालू ने कहा कि कोई मतभेद या गतिरोध नहीं है, हम एकजुट हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि विलय पर आगे की बातचीत 30 जनवरी को दिल्ली में होगी। उसके बाद हम विलय के और करीब होंगे। मंाझी और नीतीश को लेकर पूछे गए सवाल पर लालू ने कहा कि यह सब भाजपा का सवाल है, उत्तर भी वही देंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन

नीतीश और मांझी के बीच शीतयुद्ध

उल्लेखनीय है कि बुधवार से ही नीतीश और मांझी के बीच शीतयुद्ध की खबरें राजनीतिक गलियारे में चल रही थी। नीतीश इस बात को लेकर खासे नाराज बताए जा रहे हैं कि मांझी जदयू और उनके एजेंडे को दरकिनार कर अपना एजेंडा लागू कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की बैठक में मांझी को इसी बात के लिए बुलाया गया था कि वह अपना एजेंडा लागू करने से परहेज करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें