फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: कोसी नदी पर बन रहे पुल का एक हिस्सा बहा, लोगों ने लगाया पुल निर्माण में घोटाले का आरोप

Sun, 19 Jun 2022 07:35 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार के भागलपुर जिले में कोसी नदी पर बनाए जा रहे पुल का एक हिस्सा तेज पानी के कारण बह गया। ये घटना शनिवार की बताई जा रही है। जिसको लेकर लोग नीतीश सरकार पर हमलावर हैं।
विज्ञापन
बिहार में बहा पुल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार का शोक कही जाने वाली कोसी नदी इन दिनों उफान पर है। इस बीच बिहार के भागलपुर जिले में कोसी नदी पर बनाए जा रहे पुल का एक हिस्सा तेज पानी के कारण बह गया। ये घटना शनिवार की बताई जा रही है। जिसको लेकर लोग नीतीश सरकार पर हमलावर हैं। स्थानीय लोगों ने पुल निर्माण में घोटाले के आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि राज्य के भागलपुर जिले के के नौगछिया कस्बे में कोसी नदी पर 6.94 किलोमीटर लंबे फोरलेन पुल का निर्माण किया जा रहा है। इन दिनों कोसी नदी में पानी उफान पर है, जिसके कारण शनिवार यानी 18 जून को पुल का एक हिस्सा बह गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पुल का निर्माण एफकॉन कंपनी कर रही है। पुल का एक हिस्सा बह जाने के कारण कंपनी को करीब तीन करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें