माकपा विधायक अजित सरकार हत्या मामले में जेल में बंद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव मंगलवार को बेऊर जेल से बाहर आ गए।
पिछले शुक्रवार पटना हाइकोर्ट ने सूबत के अभाव में पप्पू यादव को हत्याकांड मामले में बरी कर दिया था।
वामपंथी दलों ने गत शनिवार को सीबीआई से सुप्रीम कोर्ट में अपील करने ने मांग की थी।
पप्पू यादव का जेल से बाहर स्वागत करने के लिए सैंकड़ों की संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे। समर्थकों ने मिठाई बांटी और पप्पू यादव के समर्थन में नारे लगाए।
साथ ही पप्पू यादव की पत्नी और पू्र्व सांसद रंजीत रंजन और राजद व कांग्रेस के कई नेता बेऊर जेल के बाहर मौजूद थे। पप्पू यादव ने कहा कि उन्हें कोर्ट ने न्याय दिया।
उल्लेखनीय है कि अजीत सरकार की 14 मई 1998 में पार्टी मीटिंग से लौटते समय हत्या कर दी गई थी।
सीबीआई की विशेष अदालत ने पप्पू यादव के साथ बाहुबली राजन तिवारी और अनिल यादव को फरवरी साल 2008 में उम्रकैद की सजा सुनायी थी।