फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: एक ही घर में देवरानी-जेठानी के शव मिलने से मचा हड़कंप, ससुराल पक्ष फरार; लगा हत्या का आरोप

Fri, 08 May 2026 10:13 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण

सार

Bihar News: सारण के खोदाईबाग गांव में एक ही घर से देवरानी-जेठानी के शव अलग-अलग कमरों में मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। ससुराल पक्ष फरार है। पुलिस जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
देवरानी-जेठानी के शव मिलने से मचा हड़कंप - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारण जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खैरा थाना क्षेत्र के खोदाईबाग गांव में शुक्रवार सुबह एक ही घर से देवरानी और जेठानी के शव अलग-अलग कमरों से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। वहीं मृतकों के पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


अलग-अलग कमरों में मिले दोनों शव
मृत महिलाओं की पहचान नागा सिंह की पत्नी 27 वर्षीय प्रीति कुमारी और मोहन सिंह की पत्नी 22 वर्षीय ज्योति कुमारी के रूप में हुई है। दोनों आपस में देवरानी-जेठानी थीं। सूचना मिलते ही खैरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया।

मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
मायके पक्ष ने इस घटना को हत्या बताते हुए ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही दोनों महिलाओं को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था और अक्सर मारपीट व विवाद होता था। मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि सुबह उन्हें सूचना मिली कि दोनों की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंचने पर दोनों शव अलग-अलग कमरों में पड़े मिले, जबकि घर के सभी सदस्य फरार थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar: बैंक से जेवर छुड़ाकर लौट रही महिला से दिनदहाड़े 1.30 लाख की लूट, विरोध करने पर बदमाशों ने मारी गोली
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस 
घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। खैरा थाना अध्यक्ष अखिलेश पासवान ने बताया कि मामला संदिग्ध है और हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे। फिलहाल फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें