बिहार के नवादा में एक लड़की को सिर्फ इसलिए प्रताड़ित किया गया क्योंकि वो अपने प्रेमी के साथ चली गयी थी। लड़की के ऐसा करने पर गांव की पंचायत ने क्रूर सजा सुनाई और सरेआम सबके सामने एक पेड़ से पांच घंटे तक बांध कर रखा गया। स दौरान उसकी इतनी पिटाई की गई कि वह बेहोश हो गई। पंचायत के फरमान के बाद लड़की की मां और भाई ने इस घटना को अंजाम दिया।
रिपोर्ट के अनुसार युवती पड़ोस के एक गांव के युवक से प्रेम करती थी और शादी भी करना चाहती थी। जिसके चलते 30 सितंबर को युवक के साथ घर से निकल गयी। जिसके बाद लड़की के घरवालों को जानकारी मिली कि वह पड़ोस के ही गांव में है। घरवाले युवती को लेकर आये जिसके बाद पंचायत ने ये अमानवीय सजा सुनाई। पंचायत ने सजा सुनाई की लड़की को पांच घंटे तक पेड़ से बांध कर रखा जाये।
लड़की के पिता का कहना है कि पंचायत ने ठीक सजा सुनाई है और उसे सजा भुगतनी पड़ेगी। इस मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी गयी है। रजौली पुलिस अधिकारी के कहा कि अभी इस मामले की कोई जानकारी नहीं दी गयी है यदि शिकायत दर्ज हुई तो कार्रवाई की जाएगी।