फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पैक्स अध्यक्ष का शव खेत में संदिग्ध हालात में मिला; पुलिस बोली- शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान

Fri, 17 Apr 2026 05:12 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा

सार

Bihar: बिहार के शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र में एक पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार का शव संदिग्ध हालात में खेत से बरामद हुआ, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस को शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के शेखपुरा जिले के बभनबीघा गांव में शुक्रवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने खेत में में पैक्स अध्यक्ष का शव संदिग्ध परिस्थितियों में देखा। जानकारी के अनुसार, सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने गांव के पूरब दिशा में स्थित खंबे के पास एक व्यक्ति का शव उल्टा पड़ा हुआ देखा। शुरुआत में शव की पहचान नहीं हो सकी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही बरबीघा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जब शव को पलटकर देखा, तब उसकी पहचान समास बुजुर्ग पंचायत के पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की पुष्टि की। शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए और हंगामा करने लगे। परिजनों ने इस घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई है और मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उनका कहना है कि घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

घटनास्थल पर पहुंचे आला अधिकारी
घटना की गंभीरता को देखते हुए जिले के वरीय पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। एसपी बलिराम कुमार चौधरी और एएसपी डॉ. राकेश कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं, बरबीघा थानाध्यक्ष गौरव कुमार पुलिस टीम के साथ पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मछली के तालाब पर हक की जंग; जीविका दीदी और ग्रामीणों में भिड़ंत, पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील
विज्ञापन


फोरेंसिक टीम ने की जांच
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं, जिससे हत्या की पुष्टि फिलहाल नहीं हो पाई है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन छानबीन कर रही है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें