फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: भोजपुर के बड़हरा में गुस्साई भीड़ ने पुलिस थाने और वाहन में लगाई आग

Wed, 08 Mar 2017 11:49 AM IST
amarujala.com- Edited by: नवीन चौहान
विज्ञापन
- फोटो : ani
विज्ञापन
बिहार में पुलिस हिरासत में एक शराबी की मौत से गुस्साए लोगों ने रविवार को आरा जिला स्थित बड़हरा थाने को फूंक दिया। किसी तरह जान बचाकर पुलिसकर्मियों को थाने से भागना पड़ा। थाने का रिकार्ड भी लोगों ने आग के हवाले कर दिया। बाद में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। 
विज्ञापन


जिले से तमाम वरीय पदाधिकारी बड़हरा में कैंप कर रहे हैं। उधर, सैकड़ों की संख्या में लोग विरोध में उतरे आए हैं। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि शनिवार को छेना ततवा की बड़ी बेटी नितू ने बड़हरा थाने में शिकायत की थी कि उसके पिता शराब के नशे में दुर्व्यवहार करते हैं।

छेना ततवा पेशे से राजमिस्त्री था। बेटी की शिकायत पर पुलिस छेना ततवा को हिरासत में लेकर चली गई, लेकिन कुछ देर बाद परिजनों को सूचना मिली कि सदर थाने में उसका पोस्टमार्टम किया जा रहा है। सूचना पाकर छेना ततवा की मां ने वहां हंगामा शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
Arrah (Bihar): Mob torched Barhara police station partially & set a police vehicle afire over death of a person. pic.twitter.com/XyusM0byL3 — ANI (@ANI_news) March 5, 2017
विज्ञापन

मां ने लगाया पुलिस पर हत्या का आरोप

- फोटो : ani
​छेना ततवा की मां शव का पोस्टमार्टम भी नहीं करने दे रही थी। उसने पुलिस पर बेटे को पीट-पीटकर मारने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि वह उसे जीप से लेकर थाने जा रही थी। इसी बीच रास्ते में पुलिस को चकमा देकर भागने के लिए वह जीप से कूद गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

इसके बाद पुलिस उसे लेकर पीएचसी पहुंची, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जब शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जा रहा था, तो वहां हंगामा शुरू हो गया। लोग सड़क पर उतर आए और गुस्साई भीड़ ने थाने में आग लगा दी। भीड़ नेे बड़हरा प्रखंड कार्यालय में भी तोड़फोड़ की।

घटना की जानकारी मिलने के बाद भोजपुर सदर एसडीओ, एसडीपीओ और एएसपी अभियान के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस बल के साथ बड़हरा पहुंचे। भीड़ के हमले में एक पुलिसकर्मी का सिर फट गया। मौके पर फायर बिग्रेड एवं वज्र वाहन तैनात है और हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।  10 persons have been taken into custody, 1 officer and 1 constable suspended: SP Kshatranil Singh pic.twitter.com/2AKEbwZ5gv — ANI (@ANI_news) March 5, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें