फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Opposition Unity: 12 जून को पटना में हो सकती है भाजपा विरोधी दलों की बैठक, जदयू ने दिए संकेत

Mon, 29 May 2023 02:03 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, पटना।

सार

हालांकि, जदयू के किसी भी वरिष्ठ पदाधिकारी ने आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि या खंडन नहीं किया, लेकिन बैठक में मौजूद कई लोगों ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर कहा कि यह खुलासा खुद मुख्यमंत्री ने किया है।
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की रविवार को पटना में हुई बैठक से संकेत मिले हैं कि भाजपा विरोधी दलों की बहुप्रतीक्षित बैठक यहां 12 जून को हो सकती है।

विज्ञापन


हालांकि, जदयू के किसी भी वरिष्ठ पदाधिकारी ने आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि या खंडन नहीं किया, लेकिन बैठक में मौजूद कई लोगों ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर कहा कि यह खुलासा खुद मुख्यमंत्री ने किया है।

जद (यू) के शीर्ष नेता नीतीश कुमार पिछले साल अगस्त में भाजपा से नाता तोड़ने के बाद से ही "विपक्षी एकता" की वकालत कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि भाजपा उनकी पार्टी में दरार पैदा करने की कोशिश कर रहा था और उनका कद छोटा कर रहा था।
विज्ञापन


बिहार में सत्ताधारी "महागठबंधन" का नेतृत्व कर रहे नीतीश कुमार 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव जैसे भाजपा विरोधी नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं। जदयू, राजद, कांग्रेस और वामपंथी पार्टियां एवं अन्य कुछ दल महागठबंधन के घटक हैं।

दरअसल, पटना में विपक्षी नेताओं की एक बैठक आयोजित करने का विचार ममता बनर्जी ने दिया था। "विपक्षी एकता" अभियान के हिस्से के रूप में, नीतीश कुमार ने न केवल उद्धव ठाकरे और शरद पवार जैसे कांग्रेस के सहयोगियों के साथ बल्कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव जैसे अपने विरोधियों के साथ भी बातचीत की है।

केजरीवाल और केसीआर के प्रति कांग्रेस के अविश्वास और वामपंथियों के साथ ममता बनर्जी की प्रसिद्ध प्रतिद्वंद्विता जैसी खामियों को देखते हुए अब सभी की निगाहें इस बात पर होंगी कि कौन-कौन सी पार्टियां बैठक में प्रतिनिधित्व करने के लिए सहमत होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें