फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा बोले, राजनीति का अपराधीकरण कर रही नीतीश सरकार, दो अप्रैल को आएंगे शाह

Wed, 29 Mar 2023 07:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा

सार

हिसुआ में विजय सिन्हा ने सीएम पर हमला करते हुए कहा कि जनता के साथ विश्वासघात करना सीएम नीतीश की आदत बन गई है। वे जिस थाली में खाते हैं, उसी थाली में छेद भी किया करते हैं।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के नवादा पहुंचे नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने नीतीश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार राजनीति का अपराधीकरण कर रही है। आज हर ओर जंगलराज दिखाई पड़ रहा है, जिससे मुक्ति दिलाने के लिए जनता ने नीतीश कुमार पर भरोसा जताया था। आज वे उसी जंगलराज के जनक के गोद में बैठ गए हैं।

विज्ञापन


दरअसल, नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा देश के गृह मंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर दौरा करने के लिए हिसुआ पहुंचे थे। यहां उन्होंने प्रेसवार्ता कर आयोजन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छुआ के इंटर स्कूल के मैदान में दो अप्रैल को अमित शाह का आगमन होगा।

'जनता के साथ विश्वासघात करना नीतीश की आदत'
विजय सिन्हा ने सीएम पर हमला करते हुए आगे कहा कि जनता के साथ विश्वासघात करना नीतीश कुमार की आदत बन गई है। वे जिस थाली में खाते हैं, उसी थाली में छेद भी किया करते हैं। वे तो खुद सत्ता का सुख भोग रहे हैं, लेकिन आज बिहार की जनता को जंगलराज में जीने के लिए विवश कर दिया है। उन्होंने कहा कि मैं बताना चाहता हूं कि बिहार योद्धाओं की कर्मभूमि और जन्मभूमि रही है। यहां हर अहंकारी को परिणाम भुगतना पड़ा है तो फिर नीतीश कुमार किस खेत की मूली हैं। देर से ही सही बिहार की जनता उन्हें सबक जरूर सिखाएगी।
विज्ञापन


'बहरी सरकार में केदार गुप्ता के परिजनों नहीं मिला न्याय'
इसके अलावा प्रेसवार्ता में विजय सिन्हा ने नवादा में केदार गुप्ता के परिवार की हुई सामूहिक मृत्यु पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि उस वक्त मैंने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के ऊपर कार्रवाई करने की मांग की थी। लेकिन इस गूंगी-बहरी सरकार में आज तक केदार गुप्ता के परिजनों को न्याय नहीं मिल पाया है। मैं पुनः एक बार पुलिस अधीक्षक से मिलकर इस हत्याकांड के बारे में जानकारी लूंगा और दोषियों को सजा दिलाने की अपील करूंगा।

हिसुआ के पूर्व विधायक के आवास पर प्रेसवार्ता में उनके साथ दरभंगा जिले के जाले विधानसभा से विधायक जीवेश मिश्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल मेहता, गया जिले के वजीरगंज विधायक वीरेंद्र सिंह, वारिसलीगंज विधायिका अरुणा देवी, पूर्व विधायक अनिल सिंह, भाजपा नेता रामानुज कुमार, जिला प्रवक्ता पवन कुमार गुप्ता, मीडिया प्रभारी सुनील चौधरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें