फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: सीतामढ़ी स्टेशन से दो नई ट्रेनों का परिचालन बढ़ा, यहां जानें पूरा शेड्यूल

Thu, 07 Mar 2024 01:23 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

Sitamarhi: सीतामढ़ी रेलवे जंक्शन से दो नई ट्रेनें गुजरेगी। दरअसल, ये नई ट्रेनें रक्सौल जंक्शन से जोगबनी तक चलेगी। यात्रियों को एक ट्रेन से प्रतिदिन लाभ मिलेगा, तो दूसरी ट्रेन से सप्ताह में मात्र दो सेवा मिलेगी। 
विज्ञापन
सीतामढ़ी स्टेशन से दो नई ट्रेनों का परिचालन बढ़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्सौल से ट्रेन संख्या 05529 चलेगी। दो ट्रेनों के परिचालन से यात्रियों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। रक्सौल से 05529 के परिचालन का समय अपराह्न तीन बजे निर्धारित है। ट्रेन रक्सौल से तीन बजे खुलेगी और ठीक 4.40 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी। फिर यहां से वह दरभंगा और राघोपुर होते हुए जोगबनी तक की सफर तय करेगी। यानी रक्सौल से जोगबनी तक जाने में इस ट्रेन को साढ़े बारह घंटे लगेंगे। रक्सौल से खुलने पर उक्त ट्रेन सबसे पहले घोड़ासहन पहुंचेगी और वहां के बाद सीधे सीतामढ़ी जंक्शन पर उसकी ठहराव होगी। यहां के बाद दरभंगा में रूकेगी।

विज्ञापन


रक्सौल से 12.40 पर खुलेगी
रक्सौल से खुलने बाद जिन स्टेशनों पर ट्रेन का ठहराव निर्धारित किया गया है, उनमें सकरी, झंझारपुर, घोघरडीहा, निर्मली, सरायगढ़, राघोपुर, ललितग्राम, नरपतगंज, फारबिसगंज और जोगबनी आदि शामिल है। बताया गया है कि यह ट्रेन प्रतिदिन चलेगी। रेलवे के स्तर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, उक्त रूट पर यानी रक्सौल से जोगबनी के बीच ट्रेन सं- 15501 और 15502 ट्रेनें चलेगी। यह सप्ताह में मात्र दो दिन सोमवार और गुरुवार को चलेगी। इसका परिचालन 11 मार्च से शुरू होना है। रक्सौल से 12.40 बजे खुलेगी और जोगबनी 22.00 बजे पहुंचेगी। इस दौरान ट्रेन घोड़ासहन के बाद सीतामढ़ी जंक्शन पर 14.52 बजे आएगी और मात्र पांच मिनट ठहराव के बाद 14.57 बजे खुल जाएगी। फिर जोगबनी से यह ट्रेन चलेगी, तो सीतामढ़ी में 08.55 बजे पहुंचेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें