फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Accident: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल; परिजन हुए बेसुध

Tue, 04 Mar 2025 12:52 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

एएसआई शिवनारायण सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं, पुलिस ने दोनों बाइकों को जब्त कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेतिया जिले के योगापट्टी थाना क्षेत्र के पटेरवा चौक के पास सोमवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


मृतक की पहचान बैरिया थाना क्षेत्र के चुड़िहारवा टोला गांव निवासी धर्मेंद्र राम (पुत्र: रामचंद्र राम) के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक की पहचान योगापट्टी थाना क्षेत्र के हरपुरवा गांव निवासी राकेश चौधरी (पुत्र: मदन चौधरी, उम्र 28 वर्ष) के रूप में हुई है। राकेश बस में खलासी का काम करता है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कैसे हुआ हादसा?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राकेश चौधरी अपनी बाइक से लक्ष्मीपुर चौक की ओर जा रहा था, जबकि दूसरी बाइक फतेहपुर चौक से बेतिया की तरफ आ रही थी। दोनों बाइक की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे पटेरवा चौक के पास आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आसपास के दुकानदार और ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े।
विज्ञापन


पुलिस और स्थानीय लोगों ने की मदद
घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे योगापट्टी थाना के एएसआई शिवनारायण सिंह और पुलिस बल ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी योगापट्टी पहुंचाया। डॉक्टर आजाद आलम ने जांच के बाद धर्मेंद्र राम को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल राकेश चौधरी को प्राथमिक उपचार के बाद बेतिया रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि मृतक धर्मेंद्र राम अपने ससुराल से लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें