फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: दिनदहाड़े युवक की हत्या, पैसों के लेनदेन में अपराधियों में मारी गोली; पेड़ के नीचे मिला शव

Tue, 04 Mar 2025 12:25 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Rohtas News: बिक्रमगंज थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि युवक की मौत गोली लगने से हुई है। घटनास्थल से एसएफएल टीम द्वारा सबूत जुटाए गए हैं और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सासाराम के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत करियवा बाल के समीप एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना लोगों को तब हुई जब स्थानीय लोग मंगलवार की सुबह करियवा बाल के तरफ घूमने गए। शव को देखते हीं स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया। 
विज्ञापन


पैतृक गांव से 4 किमी दूर मिला युवक का शव 
मृत युवक की पहचान बरना गांव निवासी सिंहासन सिंह के 25 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई। जिसका शव बरना गांव से करीब 4 किलोमीटर दूर एक पेड़ के नीचे पाया गया। वहीं हत्या की सूचना आसपास के इलाकों में आग की तरफ फैल गई और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।

युवक की गोली लगने से हुई मौत
मामले में बिक्रमगंज थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि युवक की मौत गोली लगने से हुई है। घटनास्थल से एसएफएल टीम द्वारा सबूत जुटाए गए हैं और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर घटना की सूचना पर पहुंचे बिक्रमगंज एसडीपीओ कुमार संजय ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और हर एंगल से जांच चल रही है।
विज्ञापन


पैसों के लेनदेन में हत्या की आशंका
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अपने गांव में रहकर पैसों के लेनदेन का कारोबार करता था। जिसके कारण आशंका जताई जा रही है कि हत्या का कारण आर्थिक लेनदेन से जुड़ा हो सकता है। साथ हीं युवक की हत्या की सूचना मिलते हीं परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें