फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर गोलीबारी, एक भारतीय की मौत, दो लोग घायल

Fri, 12 Jun 2020 02:54 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा पर गोलीबारी - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार के सीतामढ़ी में भारत-नेपाल सीमा के पास गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि दो लोग घायल हैं। बिहार क्षेत्र के सशस्त्र सीमा बल के आईजी ने इसकी पुष्टि की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नेपाल की तरफ से गोलीबारी की गई थी।

विज्ञापन

 


जानकारी के मुताबिक, जानकीनगर बॉर्डर पर नेपाल पुलिस की ओर से फायरिंग की गई जिसमें खेत पर काम कर रहे एक भारतीय शख्स की मौत हो गई, वहीं दो अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद से सीमा पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, एसएसबी के डीजी कुमार राजेश चंद्र ने कहा है कि घटना नेपाली क्षेत्र के काफी अंदर हुई, हालात अब सामान्य हैं।

अधिकारियों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट के इलाके पर पहुंच को लेकर स्थानीय लोगों और एपीएफ के बीच टकराव हुआ और बाद में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। इसके बाद गोलीबारी की गई।
विज्ञापन


फिलहाल बॉर्डर पर दोनों देशों की पुलिस तैनात है। सीमा पर तनाव की स्थिति नजर आ रही है। जिला प्रशासन के कई वरीय अधिकारी बॉर्डर के लिए रवाना हो गए हैं। दरअसल, नेपाल के नए नक्शे को लेकर भारत और पड़ोसी देश नेपाल के बीच घमासान जारी है। नेपाल ने अपने नए नक्शे में भारत के कई इलाके को अपना हिस्सा बताया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें