फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिगड़ैल बेटे को बेदखल कर पांच करोड़ की संपत्ति हाथियों के नाम कर दी

Wed, 10 Jun 2020 12:46 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : वाइल्डलाइफ एसओएस
विज्ञापन

केरल में गर्भवती हथिनी की हत्या के बीच एक सुकून भरी खबर बिहार से आई है। पटना में एक शख्स ने अपनी 5 करोड़ की संपत्ति दो हाथियों के नाम कर दी। अख्तर इमाम नाम का यह शख्स पटना दानापुर के जानीपुर का रहने वाला है। इमाम ने अपने दो हाथियों को 5 करोड़ की जायदाद का मालिक बनाकर हर किसी को चौंका दिया।

विज्ञापन




इमाम के मुताबिक, उनका बेटा गलत रास्ते पर चला गया, इसलिए उसे जायदाद से बेदखल कर आधी संपत्ति पत्नी और आधी संपत्ति हाथियों के नाम कर दी। इमाम ने रजिस्ट्री ऑफिस जाकर दोनों हाथियों के नाम दस्तावेज भी बनवा दिए हैं।

ऐरावत संस्था के नाम हो जाएगी संपत्ति 

अख्तर इमाम का कहना है कि अब अगर उन्हें कुछ भी जाता है तो सारी संपत्ति ऐरावत संस्था के नाम हो जाएगी ताकि इन हाथियों का संरक्षण हो और इन्हें तस्करों से बचाया जा सके। दोनों हाथियों के नाम संपत्ति करने वाले इमाम को लोग हाथियों वाला कहकर भी पुकारते हैं। अख्तर इमाम ने दोनों हाथियों का नाम भी रखा है। एक का नाम 'मोती' तो दूसरे का नाम 'रानी' है। अख्तर इमाम ऐरावत संस्था के मुख्य प्रबंधक भी हैं। इनका पूरा जीवन हाथियों के लिए ही समर्पित रहा है।
विज्ञापन


हाथियों ने जानलेवा हमले से बचाया था  

अख्तर इमाम बताते हैं कि एक बार मुझ पर जानलेवा हमला किया गया था, लेकिन हाथियों ने मुझे बचा लिया था। पिस्तौल हाथ में लिए बदमाश जब मेरे कमरे की तरफ बढ़ने लगे तो हाथी इसे देखकर चिंघाड़ने लगे। इसी बीच मेरी नींद खुल गई और शोर मचाने पर बदमाश भाग निकले।

इसलिए किया बेटे को संपत्ति से बेदखल

अख्तर इमाम ने अपने बेटे को उसकी गलत हरकतों के कारण संपत्ति से बेदखल किया है। उनका कहना है कि जायदाद के चक्कर में उनके बेटे ने अपनी प्रेमिका के साथ दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाकर उन्हें जेल भिजवा दिया था। जांच में आरोप झूठा पाया गया। अख्तर कहते हैं कि मेरे बेटे मेराज ने पशु तस्करों से मिलकर भी साजिश रची थी। लेकिन वह पकड़ा गया। इसलिए अब मैंने अपनी पूरी जायदाद हाथी के नाम कर दी है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें