बिहार में मिड-डे मील से बच्चों की मौत के बाद अब गया जिले में विटामिन ए की दवा खाने से 21 बच्चे बीमार पढ़ गए और एक बच्चे की मौत हो गई।
कुंभरन बिगहा गांव की आंगनबाड़ी में 36 बच्चों को विटामिन ए की गोली दी गई थी जिन्हें खाने से 22 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई।
बिहार में बच्चों की मौत पर केंद्र ने मांगी रिपोर्ट
बीमार बच्चों को गया जिला मुख्यालय स्थित अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई।
बाकी बीमार बच्चों को इलाज के बाद अस्पताल के बाद छुट्टी दे दी गई है।
जानिए, क्या है मिड-डे-मील, कब-कब ये हुआ जानलेवा
जिलाधिकारी ने मृतक बच्चे के परिजनों को मुआवाजे के तौर पर डेढ़ लाख रुपये दिए जाने का निर्देश दिए हैं। गया जिला के सिविल सर्जन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।
छपरा और मधुबनी में बीमार हुए बच्चे
बिहार में बुधवार को छपरा जिले के एक सरकारी स्कूल में मिड-डे मील का भोजन करने से 25 बच्चों की मौत हो गई है और कई बच्चे बीमार हैं। सभी बच्चे 8 से 12 साल की उम्र के हैं।
मंगलवार को स्कूल में मिड-डे मील में मिली खिचड़ी खाने के बाद अचानक बच्चे बीमार पड़ने लगे थे।
इसके बाद बुधवार को ही मधुबनी जिले के नूरचक गांव के नवटोलिया स्थित मध्य विद्यालय में जहरीला मिड डे मील खाने के बाद करीब 50 छात्र बीमार पड़ गए थे। छात्रों ने बताया है कि खाने में छिपकली गिर गई थी।