फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी की रैली में विस्फोट की अफवाह फैलाने के आरोप में एक गिरफ्तार

Thu, 28 Feb 2019 01:07 AM IST
Avdhesh Kumar एजेंसी, पटना
विज्ञापन
pm modi tours - फोटो : PTI
विज्ञापन
शहर के गांधी मैदान में तीन मार्च को एनडीए की प्रस्तावित रैली में विस्फोट की अफवाह फैलाने के आरोप में एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि इस रैली को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। यह पहला मौका होगा जब बिहार में लोग नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ एक बड़े चुनावी मंच को साझा करते हुए देखेंगे।
विज्ञापन


इस जनसभा को ‘संकल्प रैली’ का नाम दिया गया है। इसके जरिए एनडीए बिहार में लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेगा। कोतवाली थाना प्रभारी रामाशंकर सिंह ने बुधवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम उदयन राय है जो कि कदमकुआं थाना क्षेत्र का निवासी है। आरोपी उदयन ने व्हाट्सएप के जरिए कथित तौर पर अफवाह फैलाई थी कि उक्त रैली में विस्फोट हो सकता है। कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी को मंगलवार की रात को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ आईपीसी और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया।

बताया जाता है कि उदयन द्वारा फैलाई गई अफवाह कई व्हाट्सएप समूहों के जरिए वायरल हो गई जिसके बाद किसी अनहोनी की आशंका से प्रशासन के हाथपांव फूल गए। बता दें कि अक्तूबर 2013 में पटना में तब सिलसिलेवार धमाके हुए थे जब नरेंद्र मोदी ने अपनी पहली चुनावी जनसभा को संबोधित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें