फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuclear Power : बिहार में न्यूक्लियर पावर प्लांट बनेगा, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री खट्टर ने बताई पूरी योजना

Tue, 24 Jun 2025 02:53 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर आज बिहार दौरे पर हैं। पटना में प्रेस वार्ता के दौरान बड़ी घोषणा कर दी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा बातें कहीं...
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बिहार में न्यूक्लियर पावर प्लांट लगाने के लिए सहमति दी है। मंगलवार दोपहर पटना में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस परियोजना में बिहार सरकार को पूरी तरह से मदद करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में छह स्मॉल माड्यूलर रिएक्टर (SMR) लगाने की योजना है। जिसमें से एक प्लांट बिहार में लगाया जाएगा।केद्रीय मंत्री खट्टर ने कहा कि आने वाले समय में देश को और अधिक पावर की जरूरत होगी। इस आवश्यकता को पूरा करने के लिए हम सभी राज्यों में न्यूक्लियर पावर प्लांट की स्थापना करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार न्यूक्लियर पावर प्लांट लगाएगी और केंद्र सरकार इस दिशा में सहयोग प्रदान करेगी।

दिग्विजय सिंह की 15वीं पुण्यतिथि पर सीएम नीतीश कुमार ने दी श्रद्धांजलि, नयागांव पहुंचे कई दिग्गज नेता

विज्ञापन


बिहार सरकार ने परमाणु ऊर्जा संयंत्र की मांग

मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि बिहार सरकार की ओर से सम्मेलन के दौरान राज्य में परमाणु ऊर्जा संयंत्र की स्थापना की मांग रखी गई थी। जिस पर केंद्रीय मंत्री ने हरी झंडी दे दी है। खट्टर ने कहा कि अगर बिहार सरकार परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थापित करना चाहती है, तो केंद्र सरकार पूरी तरह से सहयोग देने के लिए तैयार है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि देश की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार का लक्ष्य है कि हर राज्य में कम से कम एक परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया जाए। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे देश की विकास दर बढ़ रही है, वैसे वैसे बिजली की मांग भी बढ़ रही है। ऐसे में परमाणु ऊर्जा एक भरोसेमंद, टिकाऊ और दीर्घकालिक विकल्प है।
तेजस्वी बोले- हमारे पास बिहार को नंबर वन बनाने का ब्लूप्रिंट है; नीतीश सरकार के बारे में ऐसा कहा
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है स्मॉल मॉड्यूलर रिएक्टर? 
स्मॉल मॉड्यूलर रिएक्टर, आधुनिक तकनीक से तैयार छोटे आकार के परमाणु रिएक्टर होते हैं जिन्हें पारंपरिक रिएक्टरों की तुलना में कम समय, कम लागत और ज्यादा सुरक्षा के साथ लगाया जा सकता है। SMR को कम आबादी वाले क्षेत्रों या मध्यम ऊर्जा खपत वाले इलाकों में भी आसानी से लगाया जा सकता है। इनका रखरखाव आसान होता है और यह ग्रीन एनर्जी ट्रांजिशन का एक मजबूत विकल्प हैं। बिहार में SMR की स्थापना से राज्य को स्थायी ऊर्जा स्रोत, तकनीकी निवेश, हजारों रोजगार और उद्योगों को नई ऊर्जा मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें