फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'PM पर नीतीश का तंज, पुराने दिन ही लौटा दीजिए'

Sun, 18 Oct 2015 08:18 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिहार
विज्ञापन
विज्ञापन
दाल और प्याज के अलावा ज्यादातर खाने पीने की चीजों के दाम बढ़ने से बिहार में महागठबंधन को जीत की बड़ी उम्मीद दिखने लगी है।
विज्ञापन


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि हमें अच्छे दिन नहीं पुराने दिन वापस चाहिए। महागठबंधन के प्रमुख नेताओं ने अब महंगाई के मुद्दे को बाकी बचे चरणों में भड़काने की कोशिश कर दी है। दालों को लेकर चुटकलों और गीतों की सीडी चुनाव में उतारने की तैयारी हो रही है।

महागठबंधन के नेताओं ने कहना शुरू कर दिया कि मोदी जी की दाल नहीं गलने वाली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ही नहीं बल्कि लालू यादव ने भी अब जात-पात पर ज्यादा बोलने के बजाय महंगाई पर ज्यादा ध्यान देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ सोशल मीडिया में दाल, प्याज, चीनी, खाद्य तेल, सब्जियों समेत तमाम खाने पाने की चीजों के एक साल पहले और अब के दामों की सूची महागठबंधन की पार्टियों ने अपने प्रचार अभियान में शामिल कर ली है।
विज्ञापन

मोदी जी महंगाई बढ़ रही है, क्या सुन रहे हैं?

जदयू नेता केसी त्यागी कहते है कि बिहार में महंगाई को लेकर चुटकले मशहूर हो गए हैं। त्यागी कहते है कि एक आदमी शादी में गया। दाल में इतना पानी देख अपने कपड़े उतारने लगा। लोगों ने बोला अरे क्या कर रहे हैं। तो बोला कि इस दाल में डूबकी लगाऊंगा और दानें ढूंढकर निकालूंगा।

लोकसभा चुनाव में यूपीए सरकार की हार में महंगाई भी बड़ी वजह मानी जाती है। उस समय भाजपा ने इस मुद्दे को जोर शोर से उठाया था। अब इसी रणनीति को कांग्रेस, जदयू और राजद अपनाने की कोशिश कर रहे हैं।

महागठबंधन की तीनों प्रमुख पार्टियां एक ही सुर में कह रही है कि दाल के दाम इसलिए आसमान छू रहे हैं, क्योंकि एनडीए सरकार ने समय रहते दाल के उत्पादन की कमी को भांप नहीं पाई और उसने दालों का आयात नहीं किया।

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला कहते है कि यूपीए सरकार के समय महंगाई के मुद्दे को भाजपा ने हवा देने की कोशिश की। लोगों को गुमराह भी किया। मगर अब उनके शासनकाल में महंगाई बढ़ रही है तो वे अब भी इसके लिए कांग्रेस को ही जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

उधर, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को बिहार में एक रैली के दौरान कहा कि मोदीजी पिछली बार बिहार आए थे तो लोगों को कहा था कि आवाज दोगे तो मैं सुन लूंगा। अब महंगाई बढ़ रही है तो क्या वे अब सुन रहे हैं।

सोनिया ने कहा कि भाजपा के जीएसटी बिल से और महंगाई बढ़ेगी। यूपीए सरकार जीएसटी बिल उद्योगों और जनता की भलाई के लिए लाना चाहती थी। हम एनडीए सरकार के जीएसटी का विरोध जनता की बेहतरी के लिए कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें