फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र कर रहा झूठ की खेती : नीतीश कुमार

Sun, 28 Feb 2016 08:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि केंद्र समाज को बांटने के लिए झूठ की खेती कर रहा है। रविदास जयंती के मौके पर रविवार को आयोजित समारोह में बोलते हुए नीतीश ने कहा कि भाजपा वोट की खातिर समाज में टकराव पैदा करती है।
विज्ञापन


कभी जाति तो कभी धर्म के नाम पर आग लगाने की कोशिश करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा घर वापसी के कारण दिल्ली में, गोमांस के चलते बिहार और अब लव जिहाद के कारण यूपी में हारी। उन्होंने अगले साल से रविदास जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की भी घोषणा की।

नीतीश ने कहा कि माघी पूर्णिमा के दिन जयंती की छुट्टी रहेगी। नीतीश कुमार ने कहा कि आरक्षण को खत्म करने की ताकत किसी में नहीं है। हम आरक्षण छिनने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि लोगों को भाजपा के धोखे से बचना होगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर भी निशाना साधा और कहा कि रोहित वेमुला जैसे प्रतिभावान दलित छात्र को आत्महत्या करने को लेकर मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी संसद में झूठ बोल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें