फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेरा डीएनए वही है जो बिहार की जनता का'

Sat, 25 Jul 2015 05:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा के बाद उन पर प्रतिक्रयाओं का दौर शुरु हो गया है। पीएम मोदी के डीएनए वाले बयान पर मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने ट्वीट कर के कहा कि प्रधानमंत्री के मुताबिक मेरा डीएनए खराब है लेकिन मैं बिहार का बेटा हूं इसलिए मेरा भी डीएनए वही है जो बिहार की जनता का है।
विज्ञापन


नीतिश ने कहा कि मैं ये निर्णय बिहार की जनता पर छोड़ना चाहता हूं कि वो उन लोगों को किस तरह से जवाब देंगे जिन्होंने उनके डीएनए को खराब कहा है।

पढ़े नीतिश का ट्वीट:-

मोदी जी ने कहा मेरा डीएनए ख़राब है| मैं बिहार का बेटा हूँ तो ऐसे में मेरा डीएनए तो बिहार के लोगो का  डीएनए है | (1/2)— Nitish Kumar (@NitishKumar) July 25, 2015



अब मैं बिहार की जनता पर छोड़ता हूँ कि उनके डीएनए को ख़राब बताने वाले को वह कैसे जवाब देती है| (2 /2 )— Nitish Kumar (@NitishKumar) July 25, 2015

विज्ञापन

प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देता ऐसा बयान-त्यागी

वहीं जदयू नेता केसी त्यागी ने कहा है कि मोदी अभी भी गुजरात के मुख्यमंत्री वाले सिंड्रोम से बाहर नहीं निकल पाएं हैं। मोदी के भाषण को निशाना बनाते हुए त्यागी ने कहा कि 'ऐसा लगा कि जैसे कोई नितीश कुमार से बदला लेने की इच्छा से आया हुआ है।

मुझे उनके भाषण से निराशा हुई है।' उन्होंने कहा कि पीएम की मुंह से जाति की बाते अच्छी नहीं लगती हैं। त्यागी ने कहा कि मोदी ने जिस तरह से यदुवंश का हवाला देकर लालू का जिक्र किया है ये किसी देश के शालीन प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देता।

वहीं एनसीपी नेता तारिक अनवर का कहना है कि वो भाषण बहुत अच्छा देते हैं। झूठ को सच और सच को झूठ को बनाने में वो माहिर हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के दिल्ली के बाद बिहार में करारी हार मिलने वाली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें