फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतीश ने जारी की 35 मेहमानों की लिस्ट, बीजेपी का एक भी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में महागठबंधन की जीत के बाद अब 20 तारीख को नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्होंने अपने इस शपथ ग्रहण समारोह में बहुत से नेताओं को न्योता भेजा है।
विज्ञापन


नीतीश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी बुधवार को फोन करके अपने शपथ ग्रहण समारोह में आने का न्योता दिया। हालांकि, मोदी ने व्यस्तता के चलते समारोह में नहीं पहुंच पाने की बात कही, लेकिन उनकी तरफ से वैंकया नायडू और राजीव प्रताप रूड़ी शपथ ग्रहण में जाएंगे।

नीतीश ने अपने शपथ ग्रहण समारोह में आने वाले लोगों की एक लिस्ट जारी की है, जिसमें कुल 35 नेताओं के नाम हैं। आपको बता दें कि इन 35 में कोई भी बीजेपी का नेता शामिल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों के नाम हैं लिस्ट में

इस लिस्ट में ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, शरद पवार, फारूख अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला जैसे नेताओं के नाम भी हैं, लेकिन बीजेपी खेमे को इस लिस्ट में कोई जगह नहीं दी गई है।

हालांकि, लिस्ट के अंत में यह जरूर लिखा हुआ है कि इस लिस्ट में शामिल लोगों के अलावा भी इस शपथ ग्रहण समारोह में कई हस्तियां शामिल हो सकती हैं।

ये रही पूरी लिस्ट-

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें