नीतीश कुमार से अस्पताल का दौरा किया
- फोटो : ANI
मुख्यमंत्री ने कहा रोजाना जारी करो बुलेटिन
मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच के अधीक्षक एसके शाही ने कहा, मुख्यमंत्री ने मरीजों और उनके रिश्तेदारों से मुलाकात की। वह वर्तमान में किए जा रहे चिकित्सा उपचार से संतुष्ट थे और उन्होंने हमें रोजाना दोपहर तीन बजे बुलेटिन जारी करने के लिए कहा है। वह इस तथ्य से पीड़ित थे कि उपचार की पर्याप्त सुविधाएं यहां उपलब्ध नहीं हैं।
राजद करेगी विरोध प्रदर्शन
वहीं पटना में आज राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का छात्र संगठन पटना के इनकम टैक्स गोलंबर पर नीतीश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगा। मुख्यमंत्री का पुतला भी फूंका जाएगा। आज इस मामले पर पटना में एक कैंडल मार्च निकाला जाएगा। मार्च शाम को साढ़े छह बजे कारगिल चौराहे पर निकाला जाएगा। सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के खिलाफ सीजेएम अदालत में मुकदमा दायर हुआ है।
मंत्री ने पूछा कितना हुआ स्कोर
एईएस से पैदा हुए हालात का जायजा लेने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने रविवार को मुजफ्फरपुर का दौरा किया था। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे भी मौजूद थे। जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने मंत्रियों को बताया कि हालात का जायजा लेने के लिए डॉक्टरों और स्वास्थ्य अधिकारियों ने एक स्थिति की समीक्षा बैठक की। इस दौरान मंगल पांडे की दिलचस्पी क्रिकेट का ताजा स्कोर जानने में थी। एनएनआई ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें वो इस अहम बैठक के दौरान क्रिकेट का स्कोर पूछते देखे जा सकते हैं।
प्रेस वार्ता के दौरान सो रहे थे अश्विनी कुमार चौबे
दिमागी बुखार जैसे मुद्दे पर हो रही प्रेस वार्ता के दौरान रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे सोते हुए नजर आए। इस पर जदयू ने ट्वीट किया था, 'जिसमें लिखा कि 200 बच्चों की जान जाने के बाद के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की प्रेस वार्ता हो रही है। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे सो रहे हैं। जाने इनकी मानवीय संवेदना कहां मर गई?' हालांकि अपना बचाव करते हुए मंत्री का कहना है कि मैं मनन- चिंतन भी करता हूं, सो नहीं रहा था।
पांच साल में भी नहीं बदला सरकार के बयान
22 जून 2014 को डॉक्टर हर्षवर्धन स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए कहा था कि हम 100 बेड का अलग अस्पताल बनाएंगे। 16 जून 2019 को डॉक्टर हर्षवर्धन ने एक बार फिर अपना वादा दोहराते हुए इसपर शोध करने की बात कही। 2014 में जब एईएस से बच्चों की मौत हो रही थी तो स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन बिहार दौरे पर आए थे। तब उन्होंने 100 बेड के अस्पताल का वादा किया था। रविवार को अब बार फिर जब वहां यहां आए तो उन्होंने 100 बेड के अस्पताल और शोध की अपनी पुरानी बात दोहराई।