फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: आभासी रैली ‘निश्चय संवाद’ के जरिए आज चुनावी बिगुल फूकेंगे नीतीश कुमार

Mon, 07 Sep 2020 08:52 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को एक मेगा आभासी रैली के जरिए चुनाव का बिगुल फूकेंगे। इस रैली का नाम ‘निश्चय संवाद’ है। 11.30 बजे से पार्टी के डिजिटल प्लेटफॉर्म jdulive.com सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के जरिए लगभग 35 लाख लोगों के सीधे नीतीश का भाषण सुनने की उम्मीद है।

विज्ञापन


जदयू के राष्ट्रीय महासचिव रविंद्र प्रसाद सिंह ने कहा, ‘यह अब तक की सबसे बड़ी आभासी रैली होगी, क्योंकि जदयू 26.25 लाख से अधिक लोगों को पहले ही लिंक भेज चुका है। ये लिंक उन्हें सीधे मुख्यमंत्री के भाषण से जोड़ देगा।’ सिंह ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों और सांसदों ने बड़ी एलईडी और टीवी स्क्रीन की व्यवस्था की है, ताकि बड़ी संख्या में लोग सामाजिक दूरी को बनाए रखते हुए नीतीश को सुन सकें।


सिंह ने कहा, ‘जदयू के राज्य मुख्यालय तक पहुंचने वाली रिपोर्टों के अनुसार, पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्य भर में हजारों मतदान केंद्रों या स्कूलों में टेंट लगाए हुए हैं और बड़ी एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की गई है ताकि नीतीश का भाषण साफ तौर पर सुनाई दे सके।’ उन्होंने कहा कि नीतीश के भाषण का जदयू कार्यालय में नवनिर्मित कर्पूरी ठाकुर सभा से प्रसारण होगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Election 2020: चुनाव से पहले नीतीश कुमार का बड़ा एलान,एससी-एसटी की हुई हत्या तो परिजन को मिलेगी नौकरी

इससे पहले ‘निश्चय संवाद’ छह सितंबर को होना था। लेकिन 31 अगस्त को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन के सप्ताह भर के शोक के कारण इसे पुनर्निर्धारित किया गया। जदयू के वरिष्ठ नेता और राज्य के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, ‘इस मेगा आभासी रैली के जरिए जदयू इस साल अक्तूबर-नवंबर में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव से पहले अधिकतम संभव लोगों से जुड़ने की कोशिश करेगा।’
विज्ञापन


चौधरी ने कहा कि पार्टी पिछले चार महीनों से आभासी रैली की तैयारी कर रही थी। चौधरी ने कहा, ‘इससे पहले, हम कई हफ्तों के लिए अपने निर्वाचन क्षेत्र-वार आभासी बैठकों के दौरान लाखों लोगों से जुड़े थे।’

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें