फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: राज्य में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार का तबादला

Wed, 20 May 2020 02:40 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
संजय कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

बिहार में लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसी बीच नीतीश कुमार की सरकार ने मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) संजय कुमार का तबादला कर दिया है। सरकार ने उन्हें पर्यटन विभाग का प्रमुख सचिव बनाया है। उनके स्थान पर पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव रहे उदय सिंह कुमावत को स्वास्थ्य सचिव नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


1990 बैच के आईएएस अधिकारी संजय कुमार पिछले साल झारखंड से बिहार आए थे। यहां आने के बाद उन्हें स्वास्थ्य विभाग के मुख्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। कुमार राज्य परामर्श दात्री समिति के सदस्य सचिव के तौर पर अतिरिक्त प्रभार संभालते रहेंगे।

वहीं, उदय सिंह कुमावत महानिदेशक बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे। कुमावत को जांच आयुक्त सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें