फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार को बदनाम करने में बिहारी सबसे आगे: नीतीश कुमार

Sat, 13 May 2017 02:13 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश में बढ़ते क्राइम को लेकर कहा कि क्राइम के मामले में बिहार 22वें नम्बर पर है जबकि राजधानी दिल्ली सबसे टॉप पर है। लेकिन लोग बिहार को कुछ ज्यादा ही बदनाम करने लगे है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बिहार में छोटा अपराध भी होता है तो उसे बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जाता है। बिहार को बिहार के ही लोग बदनाम करने में जुटे है। नीतीश कुमार शुक्रवार को आयोजित छठे वार्षिक एंटी ट्रैफिकिंग इन पर्सन्स कॉन्कलेव में कहा,"हम राज्य के संरक्षक हैं और न्याय के साथ विकास में विश्वास रखते हैं।"

कुमार ने राज्य सरकार के डाटा का जिक्र करते हुए कहा कि 2012 में 207 तस्करों को गिरफ्तार किया गया था और 225 पीड़ितों को बचाया गया था। 2012 से 2016 तक 1022 तस्करों को गिरफ्तार कि गया और 1481 पीड़ितों को बचाया गया था। 2016 में 8,327 बच्चों के लापता मामले में केस दर्ज किया गया था, जिसमें से 5,256 का पता लगाया गया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि शराबबंदी के बाद बिहार में आने वाले पर्यटकों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। पिछले साल की तुलना में देशी पर्यटकों की संख्या में 68 प्रतिशत वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें