बिहार विधानसभा में जारी गतिरोध के बीच नीतीश कुमार ने विश्वास मत हासिल कर लिया है। नीतीश कुमार को 131 वोट मिले हैं। उनके विरोध में 108 वोट पड़े हैं। आपको बता दें कि विधानसभा की शुरूआत होते ही जबरदस्त हंगामा शुरू हो गया था। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर तीखा हमला किया था जिसके जवाब में नीतीश ने कहा था कि वो किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेंगे।
Bihar CM #NitishKumar wins floor test, 131 votes in favour, 108 against. pic.twitter.com/CxsWOKV8j1
— ANI (@ANI_news) July 28, 2017
तेजस्वी यादव के सवालों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि सत्ता सेवा के लिए होती है, भोग के लिए नहीं होती। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। वो बाहर भी बोलेंगे और अंदर भी, सबको आइना दिखाएंगे।
Kursi rajbhog ke liye nahi hoti, seva karne ke liye hoti hai says Bihar CM Nitish Kumar in the state assembly
— ANI (@ANI_news) July 28, 2017
नीतीश ने यह भी कहा कि सरकार आगे चलेगी, बिहार की खिदमत करेगी लेकिन भ्रष्टाचार और अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेंगे।
Sarkaaar aage chalegi, Bihar ki khidmat karegi. Bhrashtachaar aur anyay ko bardaash nahi karenge: Bihar CM Nitish Kumar in the assembly
— ANI (@ANI_news) July 28, 2017
नीतीश ने कहा कि धर्मनिरपेक्षता को भ्रष्टाचार के लिए प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए, हम गलत तरीकों से पैसा कमाने वालों का समर्थन नहीं करते।
Secularism should not be used to justify corruption. Won't support people who make money through wrong ways says Nitish Kumar in assembly
— ANI (@ANI_news) July 28, 2017
आपको बता दें कि बिहार विधानसभा में तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला था। तेजस्वी ने कहा था कि मेरे आत्मविश्वास से नीतीश कुमार डर गए। अगर नीतीश में हिम्मत होती तो वो मुझे बर्खास्त करते। तेजस्वी ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार की छवि के बारे में पूरा देश जानता है, क्या नीतीश को सुशील मोदी के पास बैठने में शर्म नहीं आई।
तेजस्वी ने कहा कि आप चंपारण यात्रा निकालते हैं और बापू के हत्यारे की गोद में जाकर बैठ जाते हैं। उन्होंने कहा कि योगी और कई बीजेपी नेताओं पर गंभीर मामले दर्ज हैं । क्या नीतीश कुमार उन सबसे इस्तीफे की मांग करेंगे?