फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में 60 प्रतिशत से ज्यादा अपराध भूमि विवाद के कारण : नीतीश कुमार

Wed, 09 Dec 2020 02:52 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, पटना
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जमीन विवाद को लेकर पूरी तरह से एक्शन में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि जमीन विवाद पर कोताही करने करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। इसके लिए जो भी ठोस कदम उठाने की जरूरत पडे़गी वह उठाया जाएगा।

विज्ञापन


सीएम नीतीश ने कहा, जमीन विवाद पर कोताही करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2005 में शुरू किए गए ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम के दौरान ज्यादातर समस्याएं जमीन से जुड़ी हुई पाई गईं। 60 प्रतिशत से ज्यादा क्राइम भूमि विवाद के कारण होता है। सभी चीजों के आंकलन एवं अध्ययन के बाद नया एक्ट बनाया गया।

उन्होंने कहा कि हम लोगों का उद्देश्य जमीन से संबंधित आपसी विवाद को खत्म करना है, इसलिए ऐसा उपाय किया जाय कि कोई जमीन के स्वामित्व में गड़बड़ी न कर सके। जमीन से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए महीने में एक बार जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक, 15 दिनों में एक बार एसडीओ और एसडीपीओ तथा सप्ताह में एक दिन अंचल अधिकारी व थानाध्यक्ष निश्चित रूप से बैठक करें।
विज्ञापन


इस दौरान जो भी गड़बड़ी करे उस पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि गंगा के किनारों के जिलों की जो जमीन हैं, रिकॉर्ड के अनुसार जिस जिले के अंतर्गत आते हैं उन जिलों में शीघ्र हस्तांतरित किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें