फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : देश का पीएम कैसा हो, नीतीश कुमार जैसा हो... मुख्यमंत्री को देखकर गया में जदयू समर्थकों ने लगाए नारे

Thu, 21 Dec 2023 03:25 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Gaya News : धर्मगुरु दलाई लामा से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में पूजा अर्चना करें विश्व शांति की प्रार्थना की। 
विज्ञापन
धर्मगुरु दलाई लामा से आशीर्वाद लेते सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को ज्ञान की भूमि बोधगया पहुंचे। यहां उन्होंने महाबोधि मंदिर की उत्तर दिशा में नवनिर्मित पीतल द्वार का शुभारंभ किया। इससे पहले मुख्यमंत्री गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उतरे। गया एयरपोर्ट पर उतरते ही जदयू जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक अभय कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने देश का प्रधानमंत्री कैसा हो नीतीश कुमार जैसा हो कि जमकर नारे लगाए। जदयू जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक अभय कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इमानदार नेता हैं। इनके कार्यकाल में राज्य में विकास की गंगा बहा दिया गया है। देश को एक अच्छे और सुलझे हुए नेता की तलाश है। अगर विपक्ष द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री के उम्मीदवार बनाता है, तो 2024 के चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन




महाबोधि मंदिर के गर्भ गृह में की पूजा अर्चना
गया एयरपोर्ट से से सीधे तिब्बती बौद्ध मोनास्ट्री पहुंचे। यहां बौद्धों के शीर्ष धर्मगुरु दलाई लामा से मुलाकात की और उनसे आशीर्वाद लिया। सीएम नीतीश और धर्मगुरु के बीच कुछ देर तक बातचीत भी हुई। सीएम ने उनका हालचाल जाना। धर्मगुरु दलाई लामा से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में पूजा अर्चना करें विश्व शांति की प्रार्थना की। साथ ही पवित्र बोधि वृक्ष की छांव में कुछ देर ध्यान भी लगाया। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुमार महाबोधि मंदिर के उत्तरी दिशा में बने नवनिर्मित पीतल द्वार का शुभारंभ किया। 

विज्ञापन

सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया
वहीं धर्मगुरु दलाई लामा से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आप जब भी यहां आते हैं तो हम आपसे मिलने आते हैं और आपका आशीर्वाद लेते हैं। सभी धर्मों के प्रति हमलोगों का सम्मान है। बौद्ध धर्म के प्रति भी हमलोगों का सम्मान है। मुख्यमंत्री ने दलाई लामा को वैशाली में बनने वाले बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री के आग्रह को परम पावन दलाई लामा जी ने स्वीकार किया।

सीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था
गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इन डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने मुख्यमंत्री का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे। गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से लेकर महाबोधि मंदिर सहित बोधगया के परिक्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें